Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 20
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

     जलवायु परिवर्तन के चलते सेब की खेती छोड़ रहे हैं हिमाचल के किसान

    ShagunBy ShagunDecember 5, 2017 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    साभार: गूगल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 610

    सेव उत्पादन वाले क्षेत्रों में बेहतर गुणवत्ता के सेव की पैदावार के लिए 1000-1600 घंटों की ठंडक होनी चाहिए, लेकिन इन इलाकों में बढ़ते तापमान और अनियमित बर्फबारी के कारण सेब उत्पादक क्षेत्र अब ऊंचाई वाले क्षेत्रों की ओर खिसक रहा है


    शिमला, 05 दिसम्बर। जलवायु परिवर्तन का बुरा असर मानव स्वास्थ्य पर ही नहीं, बल्कि कृषि पर भी पड़ रहा है। जलवायु संकट के कारण हिमाचल के किसान सेब की खेती को छोड़कर अनार और सब्जी जैसी गैर परंपरागत फसलें उगाने लगे हैं। जलवायु परिवर्तन के कारण हिमाचल के कुल्लू, शिमला और मंडी जैसे पहाड़ी इलाकों में किसान सेव उत्पादन जैसी परंपरागत फसलों की जगह अब अनार और सब्जी जैसी वैकल्पिक फसलें अपनाने लगे हैं।

    इन जिलों के किसान सेब के बगीचों की जगह अनार, कीवी, टमाटर, मटर, फूलगोभी, बंदगोभी, ब्रोकोली और फूलों की खेती बड़े पैमाने पर कर रहे हैं। शोधकर्ताओं के मुताबिक, समुद्र तल से 1500- 2500 मीटर की ऊंचाई पर हिमालय श्रृंखला के सेव उत्पादन वाले क्षेत्रों में बेहतर गुणवत्ता के सेव की पैदावार के लिए 1000-1600 घंटों की ठंडक होनी चाहिए, लेकिन इन इलाकों में बढ़ते तापमान और अनियमित बर्फबारी के कारण सेब उत्पादक क्षेत्र अब ऊंचाई वाले क्षेत्रों की ओर खिसक रहा है। सर्दियों में तापमान बढ़ने से सेब के उत्पादन के लिए आवश्यक ठंडक की अवधि कम हो रही है।

    कुल्लू क्षेत्र में ठंड के घंटों में 6.385 यूनिट प्रतिवर्ष की दर से गिरावट हो रही है। इस तरह पिछले तीस वर्षों के दौरान ठंडक वाले कुल 740.8 घंटे कम हुए हैं। इसका सीधा असर सेब के आकार, उत्पादन और गुणवत्ता पर पड़ता है। भारतीय मौसम विभाग के शिमला केंद्र से जुड़े डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में मानसून सीजन की अवधि तो बढ़ रही है, पर समग्र रूप से बरसात कम हो रही है। हिमाचल और जम्मू कश्मीर में स्थित मौसम विभाग के ज्यादातर स्टेशन पिछले करीब तीन दशक से तापमान में बढ़ोत्तरी की प्रवृत्ति के बारे में बता रहे हैं, जबकि श्रीनगर और शिमला में बर्फबारी में कमी देखी जा रही है। बर्फबारी की अवधि भी धीरे-धीरे कम हो रही है।

    वाईएस परमार बागवानी व वानिकी विश्वविद्यालय से जुड़े वैज्ञानिक प्रो. एसके भारद्वाज के मुताबिक, ठंड के मौसम में अनियमित जलवायु दशाओं का असर फलों के विकास पर पड़ता है, जिसके कारण सेव का उत्पादन कम हो रहा है। वर्ष 2005 से 2014 के दौरान इस क्षेत्र में सेव का उत्पादन 0.183 प्रति हेक्टेयर की दर से प्रतिवर्ष कम हो रहा है। पिछले 20 वर्षों के दौरान यहां सेब की उत्पादकता में कुल 9.405 टन प्रति हेक्टेयर की कमी आई है। सेव उत्पादन के लिए उपयुक्त माने जाने वाले स्थान अब शिमला के ऊंचाई वाले क्षेत्रों, कुल्लू, चंबा और किन्नौर एवं स्फीति के शुष्क इलाकों तक सिमट रहे हैं। इसके अलावा ओलावृष्टि के कारण भी सेव उत्पादन प्रभावित होता है।

    Shagun

    Keep Reading

    Lucknow Land Pooling Scam: LDA Officials' Kin Get Rich on Farmers' Land

    लखनऊ लैंडपूलिंग घोटाला: किसानों की जमीन पर LDA अधिकारियों का कुनबा अमीर

    भारत ने सिंधु जल संधि निलंबित की, पाकिस्तान UNSC पहुंचा: बोला -हमारा दाना-पानी बंद हो जाएगा

    12 Years of the Central Government: Grand media workshop held in Varanasi; over 100 media organizations participated.

    केंद्र सरकार के 12 साल: वाराणसी में हुई भव्य मीडिया कार्यशाला, 100 से अधिक मीडिया संस्थानों ने लिया भाग

    484 students received degrees; highest package at ₹24.11 lakh.

    अखिलेश यादव के जन्मदिन पर चौरसिया समाज बांटेगा पान और पान के पौधे

    Rajnath Singh writes to Nitin Gadkari: Elevated corridor to be built on Shaheed Path!

    राजनाथ सिंह ने नितिन गडकरी को लिखा पत्र: शहीद पथ पर बनेगा एलीवेटेड कॉरिडोर!

    यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 930 कंप्यूटर ऑपरेटरों को नियुक्ति पत्र सौंपे

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Idli. For just one rupee—not a bad deal!

    इडली. सिर्फ एक रुपए में, सौदा बुरा नहीं !

    June 20, 2026
    Lucknow Land Pooling Scam: LDA Officials' Kin Get Rich on Farmers' Land

    लखनऊ लैंडपूलिंग घोटाला: किसानों की जमीन पर LDA अधिकारियों का कुनबा अमीर

    June 20, 2026

    भारत ने सिंधु जल संधि निलंबित की, पाकिस्तान UNSC पहुंचा: बोला -हमारा दाना-पानी बंद हो जाएगा

    June 19, 2026
    12 Years of the Central Government: Grand media workshop held in Varanasi; over 100 media organizations participated.

    केंद्र सरकार के 12 साल: वाराणसी में हुई भव्य मीडिया कार्यशाला, 100 से अधिक मीडिया संस्थानों ने लिया भाग

    June 19, 2026
    Adah Sharma's most terrifying avatar! The ₹375-crore star creates a sensation.

    अदा शर्मा का सबसे खौफनाक अवतार! ₹375 करोड़ की स्टार ने मचाया धमाल

    June 19, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading