Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, July 27
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»विदेश

    CM ने माॅरिशस के महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट का किया भ्रमण

    By November 4, 2017 विदेश No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 675
    माॅरिशस में भारत सम्बन्धी अध्ययन का उच्चस्तरीय केन्द्र है यह संस्थान
     
    महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट भारत और माॅरिशस के सम्बन्धों 
    को प्रगाढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा: मुख्यमंत्री
    लखनऊ: 03 नवम्बर, 2017 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज माॅरिशस के महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट का भ्रमण किया। भारत सरकार के सहयोग से माॅरिशस सरकार द्वारा स्थापित यह संस्थान भारत सम्बन्धी अध्ययन का उच्चस्तरीय केन्द्र है। भारत से माॅरिशस गए शर्तबंद मजदूरों से जुड़े अभिलेख संस्थान के अभिलेखागार में संरक्षित किए गए हैं। ऐसे लगभग 1 लाख 80 हजार दस्तावेज यहां उपलब्ध हैं।
    मुख्यमंत्री जी ने भ्रमण के दौरान संस्थान की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने इस पर हर्ष व्यक्त किया कि महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट भारत और माॅरिशस के सम्बन्धों को प्रगाढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने भारत से माॅरिशस आए शर्तबंद मजदूरों के अभिलेखों को भी देखा। ज्ञातव्य है कि इन श्रमिकों के सम्बन्ध में यहां संरक्षित अभिलेखों के आधार पर उनके वंशजों को भारतीय मूल का माॅरिशसवासी माना जाता है। इसी आधार पर भारत सरकार माॅरिशसवासियों को ओसीआई कार्ड प्रदान करती है।
    मुख्यमंत्री जी ने अपने माॅरिशस प्रवास के अवसर पर गुरुवार को भारतीय मूल के 09 माॅरिशसवासियों को ओसीआई कार्ड वितरित किए थे। इनमें सांसद श्री तुलसीदास बेनीदीन एवं माॅरिशस विश्वविद्यालय के प्रवक्ता श्री जतिन जोखू मूलरूप से जनपद गोरखपुर से जुड़े हैं। इसके अलावा, मुख्यमंत्री जी द्वारा आरा, बिहार से सम्बन्ध रखने वालीं अवकाश प्राप्त शिक्षिका श्रीमती प्रमिला जगन्नाथ एवं श्रीमती देविका को भी ओ0सी0आई0 कार्ड दिए गए। योगी जी ने महाराष्ट्र के मूल निवासी 02 माॅरिशसवासियों सहित पश्चिम बंगाल एवं कर्नाटक से जुड़े 02 अन्य व्यक्तियों को भी ओसीआई कार्ड प्रदान किए। भारतीय मूल के एक माॅरिशसवासी को उनके जीवनसाथी के आधार पर यह कार्ड दिया गया।
    ज्ञातव्य है कि जनवरी, 2017 में सम्पन्न 14वें प्रवासी भारतीय दिवस के अवसर पर भारत सरकार द्वारा भारतीय मूल के समस्त माॅरिशसवासियों एवं इनके वैवाहिक सम्बन्धों द्वारा जुड़े सभी लोगों को ओ0सी0आई0 कार्ड का विशेष अधिकार दिया गया है। भारतीय मूल के माॅरिशस निवासी इस कार्ड को प्राप्त करने के लिए पीढ़ियों की बाध्यता के बिना आवेदन कर सकते हैं। ओसीआई कार्डधारक माॅरिशसवासियों को भारत द्वारा विभिन्न सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। अब तक लगभग 3500 ओसीआई कार्ड भारतीय मूल के माॅरिशसवासियों को उपलब्ध कराए जा चुके हैं।
    भ्रमण के दौरान भारत के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गिरिराज सिंह एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

    #CM UP

    Keep Reading

    Trump Claims Positive Talks with Iran, but Tensions Persist in Hormuz

    ईरान पर लगातार तीसरे दिन अमेरिकी हमले, होर्मुज में नाकेबंदी; खाड़ी क्षेत्र में युद्ध की आशंका बढ़ी

    Chilling rabies case in Canada: Bat lands on face of sleeping 11-year-old boy; death follows weeks later

    कनाडा में रेबीज का डरावना मामला: सोते हुए 11 साल के बच्चे के चेहरे पर बैठा चमगादड़, कुछ हफ्तों बाद मौत

    Lashkar-e-Taiba terrorist leader at the funeral of Shoaib Akhtar's brother (Include subhead; ensure no duplication)

    शोएब अख्तर के भाई के जनाजे में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी नेता

    Earth's Fury: Devastation in Venezuela from twin powerful earthquakes; tremors felt in India too

    धरती का कहर: वेनेजुएला में दोहरे शक्तिशाली भूकंप से तबाही, भारत में भी कांपी धरती

    भारत ने सिंधु जल संधि निलंबित की, पाकिस्तान UNSC पहुंचा: बोला -हमारा दाना-पानी बंद हो जाएगा

    Strait of Hormuz closed again following Israeli attack; scenes of devastation in Iran.

    इजरायल के हमले के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज फिर बंद, ईरान में तबाही का मंजर

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Sarnath becomes a UNESCO World Heritage Site! A cultural victory for India.

    सारनाथ बना यूनेस्को विश्व धरोहर! भारत की सांस्कृतिक जीत

    July 25, 2026

    “एक व्यक्ति को हीरो मत बनाओ” : अभिजीत दीपके का तीखा संदेश

    July 25, 2026
    Military readiness of young medical officers! Grand passing-out parade in Lucknow.

    युवा मेडिकल अधिकारियों की सैन्य तैयार! लखनऊ में भव्य समापन परेड

    July 25, 2026
    Victory for the youth revolution! The arrogant government yields; Minister resigns after 12 years.

    युवा क्रांति की जीत! अहंकारी सरकार झुकी, 12 साल बाद मंत्री ने दिया इस्तीफा

    July 25, 2026
    “My children are inside; I am standing outside” – This hell of child labor must end now.

    ‘मेरे बच्चे अंदर हैं, मैं बाहर खड़ा हूँ’ – बाल श्रम की इस नरक को अब बंद होना चाहिए

    July 25, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading