Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, July 20
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    सच्चा युवक वही जो चुनौतियों का सामना करे: योगी

    By January 12, 2018 उत्तर प्रदेश No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 681

    विश्वविद्यालय डिग्री बांटने का केंद्र न बने बल्कि वह नौजवानों के हितों को ध्यान में रखते हुए विकास में योगदान दे

    जौनपुर, 12 जनवरी। वीर बहादुर सिंह पूर्वान्चल विश्वविद्यालय, जौनपुर में स्वामी विवेकानन्द जयन्ती के अवसर पर आयोजित ‘‘राष्ट्रीय युवा दिवस समारोह’’ में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश  योगी आदित्य नाथ ने कहा कि युवाओं के सामने कई चुनौतियां है सच्चा युवक वही है जो पलायन करने के बजाए चुनौतियों को स्वीकार करे। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में डिग्री बांटने का केंद्र न बने बल्कि वह नौजवानों के हितों को ध्यान में रखते हुए विकास में योगदान दे। उन्होंने कहा कि सरकार की  वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट योजना का मकसद क्षेत्रीय उत्पादों को बढ़ावा देना है हमें क्षेत्र विशेष के परम्परागत उत्पादों को मंच देना होगा तब जाकर क्षेत्र का विकास होगा।
    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजनाओं का लाभ प्रदेश के चार  लाख लोग पा चुके हैं। विश्वविद्यालय इसमें अपना योगदान सुनिश्चित करें।
    उन्होंने कहा कि विद्यार्थी स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के लिए और विश्वविद्यालय नकल विहीन परीक्षा के लिए अपने को तैयार रखें ।यही स्वामी विवेकानंद के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
    उन्होंने कहा कि स्वर्गीय रज्जू भैया अशोक सिंघल और महंत अवैद्यनाथ नाथ के नाम पर बने संस्थान को सरकार हर मदद करने देने के लिए तैयार है उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर राजाराम यादव को जो कार्य योजना का प्रारूप सौंपा है वह उसे प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग में  प्रेषित करें।सरकार उसे अगले सत्र से शुरू करने में मदद करेगी।
    स्वागत भाषण में कुलपति प्रो. डाॅ. राजाराम यादव ने कहा कि मैं बहुत ही सौभाग्यशाली हूँ कि मुझे गृह जनपद में स्वामी मंशानाथ जी ने आशीर्वाद दिया था आज उनके विश्वविद्यालय में महंत योगी आदित्यनाथ जी आए हैं। मैं विश्वविद्यालय परिवार के ओर से उनका वंदन और अभिनंदन करता हूँ। उन्होंने विश्वविद्यालय की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि देश में पोस्ट डाक्ट्रेट फेलोशिप देने वाला यह पहला विश्वविद्यालय है। साथ ही समय से परीक्षा कराने और उसके परिणाम घोषित करने वाले अग्रणी विश्वविद्यालय में यह एक है। साथ ही यह बताया कि शोध प्रबंध गंगा के पोर्टल पर डालने वाला यह देश के तीसरे नंबर का विश्वविद्यालय बन गया है। प्लेसमेंट सेल ने 30 विद्यार्थियों का कैम्पस सेलेक्शन कराया और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के सहयोग से आईएएस और पीसीएस की कोचिंग भी शुरू करने जा रहा है।
    उन्होंने मा. मुख्यमंत्री से विश्वविद्यालय  परिसर में प्रारम्भ हो रहे नवीन पाठ्यक्रमों एवं संस्थानों के लिए वार्षिक वेतन के रूप में 11 करोड़ एंव भवन निर्माण के मद में 18 करोड़ रूपये की मांग की। उन्होंने अपने सम्बोधन में विश्वविद्यालय के विविध पक्षों की उत्तरोत्तर प्रगति की आख्या प्रस्तुत की।
    इसके पूर्व राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डाॅ. राकेश यादव, ने राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम की प्रगति आख्या प्रस्तुत की।
    धन्यवाद ज्ञापन प्रो. बी.बी. तिवारी एवं संचालन मीडिया प्रभारी डाॅ. मनोज मिश्र ने किया। इस अवसर पर सांसद के.पी. सिंह, राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव, , काशी क्षेत्र के भाजपा के संगठन मंत्री रत्नाकर जी, विधायकगण रमेश मिश्र, दिनेश चैधरी, श्रीमती लीना तिवारी यूथ इन एक्शन के राष्ट्रीय संयोजक शतरूद्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक श्रीमती सीमा द्विवेदी, प्रमुख सचिव अवनीश अवस्थी, जनसंत योगी देवनाथ, जिला अध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय, अवध प्रांत के उपाध्यक्ष अमर सिंह, मंचासीन रहे। इसके अतिरिक्त मंच पर कार्यपरिषद सदस्य प्रो. विलास ए. तभाने, प्रो. मानस पाण्डेय, प्रो. अजय द्विवेदी, अशोक सिंह, रजनीश सिंह आदि उपस्थित थे।

    झलकियां


    महात्मा गांधी एवं वीर बहादुर सिंह की प्रतिमा पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हेलीपैड पर आगमन के बाद मुख्यमंत्री ने सर्वप्रथम महात्मागांधी एवं वीर बहादुर सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि दी।

    राज्यपाल की पुस्तक मुख्यमंत्री को दी

    जौनपुर। राष्ट्रीय युवा दिवस समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ एवं मंचस्थ अतिथियों को उत्तर प्रदेश के राज्यपाल रामनाईक द्वारा लिखित पुस्तक चरैवेति-चरैवेति को मानद पुस्तकालयाध्यक्ष प्रो. मानस पाण्डेय एवं विद्युत मल्ल द्वारा भेंट किया गया।

    मुख्यमंत्री ने भवनों का किया शिलान्यास

    जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के संगोष्ठी भवन परिसर में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के साथ कुलपति प्रो. राजाराम यादव ने प्रो. राजेन्द्र सिंह (रज्जू भइया) भौतिकीय विज्ञान अध्ययन एवं शोध संस्थान भवन एवं अशोक सिंहल भारतीय परंपरागत विज्ञान एवं तकनीकी संस्थान भवन का शिलान्यास किया। इसके साथ ही संगोष्ठी भवन का नामकरण पूज्य महंत अवैद्यनाथ के नाम पर हुआ। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव संजीव कुमार सिंह एवं वित्त अधिकारी एमके सिंह बुके देकर स्वागत किया। इस अवसर पर प्रो. एके श्रीवास्तव, प्रो. अविनाश पाथर्डिकर, डाॅ. अवध विहारी सिंह डाॅ. दिग्विजय सिंह राठौर, डाॅ. केएस तोमर उपस्थित रहे।

    उल्लेखनीय योगदान के लिए हुए सम्मानित

    जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के प्रो. बी.बी. तिवारी, समन्वयक टेकिप एवं प्लेसमेण्ट सेल की निदेशक प्रो. डाॅ. रंजना प्रकाश को विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को प्लेसमेण्ट प्रदान करने में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाता है। इसके साथ हीं प्रख्यात युवा शास्त्रीय गायक सत्य प्रकाश मिश्र को शास्त्रीय गायन में एवं  प्रख्यात युवा कथक नर्तक रवि सिंह को कथक नर्तन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र दिया गया। विश्वविद्यालय के बी0टेक0 विद्यार्थी रहे शीलनिधि सिंह एवं विश्वविद्यालय की एमए बीएड की छात्रा कु. पूजा मिश्र को समाज सेवा के लिए पूर्णकालिक समय देने के लिए मुख्यमंत्री ने प्रमाण-पत्र प्रदान कर आशीर्वाद दिया।

    हेलिपैड पर कुलपति ने किया स्वागत

    जौनपुर। राष्ट्रीय युवा दिवस समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एकलव्य स्टेडियम में हेलिकाप्टर से पहुंचे। स्टेडियम में कुलपति प्रो. डाॅ. राजाराम यादव, सांसद के0पी0 ंिसंह, विधायक दिनेश चैधरी, रमेश मिश्र, लीना तिवारी पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह, सीमा द्विवेदी, एन.एस.एस. समन्वयक राकेश यादव, डाॅ. के.एस. तोमर, डाॅ. दिग्विजय सिंह राठौर, डाॅ. अजय सिंह  समेत जिले के आला अफसरों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

    एन.एस.एस. के स्वयं सेवक-सेविकाओं ने प्रस्तुत किया सांस्कृतिक कार्यक्रम

    जौनपुर। मुख्यमंत्री जी के मंच पर आगमन के पूर्व एन.एस.एस. के आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर एवं जौनपुर के विभिन्न महाविद्यालयों से आये हुए स्वयं सेवक सेविकाओं ने प्रस्तुत किया सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इसके साथ ही आकर्षक रंगोली भी मैदान में बनाया गया।

    शहीद की पत्नी को दिया 5 लाख का चेक

    विगत माह लुटेरों की गोली से शहीद हुए मादरडीह मुंगराबादशाहपुर निवासी स्व. विनय त्रिपाठी जी की धर्मपत्नी श्रीमती पूनम त्रिपाठी को  उ0प्र0 सरकार की तरफ से रू0 5 लाख का चेक मुख्यमंत्री द्वारा दिया गया। पूर्व विधायक सीमा द्विवेदी ने बताया कि इसके द्वारा उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से निवेदन किया था। उन्होंने पीड़ित परिवार एवं जनपदवासियों की भावना का सम्मान एवं शहीद की शहादत को नमन करते हुए यह अनुग्रह राशि दी है।

    #CM UP Aditya nath Yogi

    Keep Reading

    Yogi Adityanath inaugurates UPSDMA's new high-tech headquarters.

    योगी आदित्यनाथ ने किया UPSDMA के नए हाईटेक मुख्यालय का उद्घाटन

    यूपी में मानसून का जोरदार हमला!

    Uttar Pradesh Primary Teachers' Association's emotional felicitation ceremony.

    उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का भावुक सम्मान समारोह

    CM Yogi visits 3 districts today: Gifts development projects worth over ₹1,350 crore.

    सीएम योगी का 3 जिलों का दौरा: 1,350 करोड़ से ज्यादा की विकास परियोजनाओं की सौगात

    A wife, in collusion with her lover, fed her husband milk laced with sedatives and had him killed by a venomous snake.

    मेरठ में सनसनीखेज हत्याकांड: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को नशीला दूध पिलाकर जहरीले सांप से कराई हत्या

    Minister Mr. A.K. Sharma takes a tough stance against mafia activities and illegal extortion in Mau; issues strict directives to the DM and SP.

    मऊ में माफियागिरी और अवैध वसूली पर मंत्री का सख्त रुख, डीएम एसपी को दिए कड़े निर्देश

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Yogi Adityanath inaugurates UPSDMA's new high-tech headquarters.

    योगी आदित्यनाथ ने किया UPSDMA के नए हाईटेक मुख्यालय का उद्घाटन

    July 19, 2026
    The battle between development and the environment in Uttarakhand.

    उत्तराखंड में विकास बनाम पर्यावरण की जंग

    July 19, 2026
    Give up the insistence on a hunger strike; instead, wage a long-term struggle to change the system.

    सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी के बाद अब अदालत में जंग, आदिवासी महिलाओं पर भी लाठी

    July 19, 2026

    यूपी में मानसून का जोरदार हमला!

    July 19, 2026
    Safexpress sets up a logistics ‘Superhub’ in Rajpura.

    सेफएक्सप्रेस ने राजपुरा में लगाया लॉजिस्टिक्स का ‘सुपरहब’

    July 19, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading