Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 13
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»मनोरंजन

    कोड ब्लू के गाने छू लेंगे आपके दिल को, ईद पर मास्क टीवी पर करेंगे एंटरटेन

    ShagunBy ShagunApril 10, 2024 मनोरंजन No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,546

    कल देशभर में ईद का त्योहार मनाया जाने वाला है और इस बार ईद पर मास्क टीवी ओटीटी प्लेटफॉर्म अपने दर्शकों के लिए खास तोहफ़ा लेकर आया है कोड ब्लू के रूप में । तीन तलाक जैसी समाजिक कुरीतियों से बर्बाद होते जा रहे समाज मे उम्मीद की एक किरण के रूप में आया है यह कोड ब्लू । इस वेबफिल्म मे मुस्लिम समाज के एक बेहद डरावने और विकृत रूप में फैली विसंगती को उजागर किया गया है जिसके दुष्प्रभाव से कई महिलाओं को असमय ही अपनी खुशियों से मरहूम कर दिया जाता था ।

    पुरुष प्रभुत्व वाली मानसिकताओं के बीच महिलाओं के अधिकारों के प्रति सजग करती इस वेबफिल्म को आज 10 अप्रैल को मास्क टीवी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दिया गया है।  फ़िल्म को खासकर के मुस्लिम युवतियां और महिलाओं के बीच खासकर के अधिक लोकप्रियता मिल रही है । क्योंकि इस ट्रिपल तलाक से सबसे अधिक पीड़ित यही वर्ग है भी । कोई भी शौहर अपनी मनमर्जी नहीं चलने की सूरत में एक झटके में ही उनको तलाक देकर भविष्य को अंधकार में धकेल देता था । अब वो नवयुवती हो या बुजुर्ग उसके बाद कि प्रक्रिया में उनकी ज़िंदगी जहन्नुम बन जाती थी । उन महिलाओं की इस वेदना को करीब से अनुभव करने के बाद फ़िल्म की लेखिका व निर्देशिका अलीना खान उर्फ़ सबा खान ने इस फ़िल्म को अपने निजी अनुभव के आधार पर लिखा व बनाया है ।

    समाज मे अपने ऊपर हुए अत्याचारों को उन्होंने काफी संज़ीदगी से एक एक पलों को बेहतर इमोशन के साथ कैमरे पर उतारने का काम किया है । उन्होंने बताया कि जब तक इंसान निजी अनुभवों को फिल्मों में संजीदगी के साथ नहीं डालेगा तब तक वो इमोशन नहीं हासिल हो पायेगा जिससे दर्शक अपनेआप को कनेक्ट कर पाएं । हमने मुकदमा लड़ने के दौरान की चुनौतियों को भी फ़िल्म में दिखाने की कोशिश किया है । उम्मीद है कि दर्शक इसे पसन्द करेंगे ।

    टैग प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फ़िल्म कोड ब्लू के निर्माता हैं अंजू भट्ट व चिरंजीवी भट्ट । इस मास्क टीवी ओटीटी की चैनल प्रोड्यूसर मानसी भट्ट ने बताया कि आलोक नाथ इस कोड ब्लू के कुछ मुख्य किरदारों में से एक किरदार हैं जो हमारी इस कहानी को बेहतर बनाने में एक अहम हिस्सा साबित हो रहे हैं । मास्क टीवी ओटीटी समय समय पर सामाजिक जागरूकता, समाजिक कुरीतियों और हर उम्र के दर्शक वर्ग के लिए कन्टेन्ट परोसने का काम करती है ।

    अब इसी कड़ी में यह कोड ब्लू दर्शकों के सामने एक नए अंदाज में प्रस्तुत है । कोड ब्लू आज से मास्क टीवी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दर्शकों के लिए उपलब्द्ध है । फ़िल्म कोड ब्लू के गीत लिखे हैं अराफात महमूद, डॉक्टर सबा खान, रफत अब्बास अली और राज सागर ने जिन्हें संगीत से सजाया है शबाब आजमी और पवन्त मुरादपुरी ने। इन गीतों को अपनी खूबसूरत आवाज़ दिया है सोनू निगम, जुबिन नॉटियाल,तोची रैना, और अल्तमश फरीदा ने । कोड ब्लू के कलाकार हैं, आलोकनाथ, ऋषि भूटानी, डॉक्टर सबा खान, सुष्मिता मुखर्जी, हुसैन खान, ऋतु कांता, राहत काजमी, तारिक खान, निशा आलिया, नाजिया अहमद, माला, आनंद मिश्रा, अचला बोष, रवीश श्रीवास्तव, पंकज चौहान, विशाल आनंद, कैनल होप, गैबीन, सौरभ कटियार, शाबी जाफरी, और वदिशा पंत ने ।

    Shagun

    Keep Reading

    'Navya Chakra' Set to Redefine Psychological Thrills

    नव्या चक्र: मनोविज्ञान की सीमाएं तोड़ने वाला साइकोलॉजिकल थ्रिलर तैयार! ट्रेलर ने मचाया सनसनी, 26 जून को सिनेमाघरों में धमाका

    Kids to become RJs and take the mic! Big FM's magical radio station launches at KidZania.

    बच्चे बनेंगे आरजे, संभालेंगे माइक! किड्ज़ेनिया में शुरू हुआ बिग एफएम का जादुई रेडियो स्टेशन

    Esha Deol will be seen in the horror-comedy genre in the new film 'Ghoonghat'.

    ईशा देओल नई फिल्म ‘घूंघट’ में हॉरर-कॉमेडी जॉनर में नजर आएंगी

    Uproar over Emraan Hashmi's film shoot in Haridwar; locals protest as soon as 'Bar and Cafe' signage is put up.

    हरिद्वार में इमरान हाशमी की फिल्म शूटिंग पर बवाल, ‘बार एंड कैफे’ बोर्ड लगाते ही स्थानीय लोगों ने किया विरोध

    Arvind Akela Kallu’s new song ‘Round Round’ released; ‘Bhojpuri Dhoom’ vertical launched.

    अरविंद अकेला कल्लू का नया गीत ‘राउंड राउंड’ रिलीज, ‘भोजपुरी धूम’ वर्टिकल शुरू

    Sezal Sharma Finds a Treasure of Peace in the Streets of Prague

    प्राग की गलियों में खो गईं सेज़ल शर्मा, मिला आत्मिक सुकून

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Many writers are caught in a labyrinth of duties!

    कर्त्तव्यों के चक्रव्यूह में घिरे हैं कई कलमकार!

    June 12, 2026
    Havoc caused by crowds in the hills: Ambulances stuck in Mussoorie—yet why aren't people stopping?

    पहाड़ों पर भीड़ का कहर: मसूरी में एंबुलेंस भी फंसी, फिर भी लोग रुक क्यों नहीं रहे?

    June 12, 2026
    Pride in Manufacturing: Godrej launches a new model for LGBTQIA+ inclusion in the manufacturing sector.

    प्राइड इन मैन्युफैक्चरिंग: गोदरेज ने विनिर्माण क्षेत्र में एलजीबीटीक्यूआईए+ समावेश का नया मॉडल शुरू किया

    June 12, 2026
    'Navya Chakra' Set to Redefine Psychological Thrills

    नव्या चक्र: मनोविज्ञान की सीमाएं तोड़ने वाला साइकोलॉजिकल थ्रिलर तैयार! ट्रेलर ने मचाया सनसनी, 26 जून को सिनेमाघरों में धमाका

    June 12, 2026
    India 2030: A Power Revolution for Both Villages and Cities

    भारत 2030: बिजली की क्रांति, गांव-शहर दोनों के लिए

    June 12, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading