भारत द्वारा सिंधु नदी का पानी रोके जाने से पाक के लिए पहले से ही हालात मुश्किल
नई दिल्ली। पाकिस्तान के लिए पानी एक बड़ी मुसीबत बन चुका फिलहाल तो वह बाढ़ की तबाही से जूझ रहा है। लेकिन भविष्य की तस्वीर और भी खतरनाक है। जिस तरह से यहां पर जल संकट गहरा रहा है, आशंका है कि आने वाले वक्त में पाकिस्तान बूंद-बूंद पानी के लिए तरसेगा।
पाकिस्तान के पास कोई ऐसा इंतजाम नहीं है कि वह बारिश और बाढ़ के पानी को स्टोर कर सके। वहीं, भारत द्वारा सिंधु नदी का पानी रोके जाने से उसके लिए हालात पहले से ही मुश्किल हैं। पाकिस्तानी अखबार डॉन मुताबिक इन सबके बीच कुछ ऐसी रिपोट्स आई हैं, जो दिखाती हैं कि भविष्य में पाकिस्तान में पानी की किस कदर किल्लत होने वाली है। पर्यावरण वैज्ञानिकों ने लगातार चेतावनी दी है कि दक्षिण एशिया में बाढ़ और सूखे का चक्र लगातार चलता रहेगा। ऐसे में पर्याप्त पानी भंडारण न होने से पाकिस्तान की परेशानी बढ़नी तय है। यहां के शहरी और ग्रामीण, दोनों इलाकों में पानी की कमी लगातार है। वॉटर पॉवर्टी इंडेक्स के मुताबिक पाकिस्तान फिलहाल दुनिया में 15वां ऐसा देश है, जहां पानी की कमी है।
वहीं, एक अन्य अंतर्राष्ट्रीय संगठन इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन फॉर माइग्रेशन के मुताबिक साल 2035 तक पाकिस्तान पानी के लिए तरसने वाली हालत में आ जाएगा। वर्ल्ड वाइल्डलाइफ फंड- पाकिस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक यहां पर लगातार पानी घटता जा रहा है। इसके मुताबिक साल 1947 में पाकिस्तान के पास 5600 क्यूबिक मीटर पानी होने का अनुमान था। वहीं, साल 2023 में घटकर 930 क्यूबिक रह गया है।
पूर्व पीएम ने लगाया आरोप कहा अपनी ही सेना का अपमान कर रहे मुनीर इमरान
लाहौर जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर पर निशाना साधते हुए कहा है कि जनरल सत्ता पर अपनी पकड़ बनाए रखने के लिए सेना का अपमान कर रहे हैं और राष्ट्रीय हितों की बलि दे रहे हैं। इमरान खान ने हाल ही में इंटरनेट मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, देश मुनीर के कानून के तहत चल रहा है और आइएसआइ उसे संरक्षण दे रही है। वह सत्ता पर अपनी पकड़ बनाए रखने के लिए हर राष्ट्रीय हित की बलि देने को तैयार हैं। आसिम मुनीर सेना का अपमान वैसे ही कर रहे हैं जैसे याह्या खान ने कभी किया था।
गौरतलब है कि पूर्व सेना प्रमुख जनरल याह्या खान के शासन में पूर्वी पाकिस्तान में गृहयुद्ध हुआ था। जिसके परिणामस्वरूप बांग्लादेश का उदय हुआ था। इमरान खान की यह बयान अगले महीने शुरू होने वाले पाक सरकार के खिलाफ उनकी पार्टी के अभियान से पहले आई है। इमरान खान ने कहा कि इस समय सीनेट, नेशनल असेंबली, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति सभी असंवैधानिक हैं।







