Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 6
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»कांग्रेस पार्टी

    भाजपा के ‘एंटी ब्लैक मनी डे’ जश्न के खिलाफ कांग्रेस मनाएगी ‘काला दिवस’

    By November 7, 2017 कांग्रेस पार्टी No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 578

    लखनऊ 07 नवम्बर। नोटबन्दी से देश की अर्थव्यवस्था को हुए व्यापक नुकसान, बढ़ती बेरोजगारी, नोटबन्दी के दौरान आम जनता द्वारा दी गयी कुर्बानी, विकास के ठप हो जाने तथा किसानों को हो रही परेशानियों को लेकर नोटबन्दी के एक वर्ष पूरा होने पर कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में कल दिनांक 08 नवम्बर को बाहों पर काली पट्टी बांधकर ‘‘काला दिवस’’ मनायेगी। उप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री राजबब्बर, सांसद के निर्देशानुसार पूरे उत्तर प्रदेश में कल ‘‘काला दिवस’’ मनाया जायेगा।

    प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अशोक सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश की जनता से नोटबन्दी का फायदा दिखने के लिए 50 दिन का समय मांगने और फायदा न दिखने पर इतने बड़े पद पर बैठे व्यक्ति द्वारा देश के किसी भी चौराहे पर जनता द्वारा सजा दिये जाने के झूठे और फर्जी दावे के विरोध में उप्र कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला/शहर कांग्रेस कमेटियां दिन में बैठकें, नुक्कड़ सभाएं करके नोटबन्दी से होने वाले नुकसान के बारे में आम जनता को जागरूक करेगी एवं सायं 7.00बजे से नोटबन्दी के दौरान हुई दिक्कतों से आम जनता की हुई दुःखद मौतों पर, जिन्होने नोटबन्दी में बलिदान देकर यह सोचा था कि देश आगे जाने वाला है, प्रधानमंत्री ने संवेदना तक व्यक्त करना उचित नहीं समझा, उन मृतक बलिदानियों की आत्मा की शांति के लिए मोमबत्ती जुलूस निकालकर ईश्वर से प्रार्थना की जायेगी।

    इसके साथ ही नोटबन्दी के दौरान बलिदान देने वाले परिवारों को 25-25 लाख रूपये आर्थिक मुआवजा प्रदान किये जाने व रोजगार करने वाले परिवार के नोटबन्दी से मृतक परिवार के एक सदस्य को रोजगार दिये जाने की मांग के अलावा नौकरी पेशा रहेे मृतक परिवार के एक व्यक्ति को नौकरी दिये जाने, यदि मृतक परिवार की बेटी की शादी है तो उसकी पूरी व्यवस्था कराये जाने से सम्बन्धित प्रधानमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा जायेगा।

    प्रवक्ता ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री द्वारा आम जनता को दिलाये गये विश्वास पर पूरा देश उनके पीछे चला किन्तु उसके साथ विश्वासघात किया गया। नोटबन्दी से कोई फायदा नहीं हुआ बल्कि इतना अधिक देश को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है कि रोजगार बन्द हो गये, विकास ठप हो गये और किसान पीडि़त है। ऐसे में इस दिन कांग्रेसजन देश के प्रधानमंत्री द्वारा देश की जनता के साथ किये गये विश्वासघात के लिए देश से माफी मांगने के लिए पुरजोर मांग करेंगे।

    इसी क्रम में लखनऊ जिला/शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा दिन में बैठकें, नुक्कड़ सभाएं करके नोटबन्दी से होने वाले नुकसान के बारे में आम जनता को जागरूक करेगी एवं सायं 7.00 बजे प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय 10 माल एवेन्यू से जीपीओ तक मोमबत्ती जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया जायेगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर जी सांसद भी मौजूद रहेंगे।

    # BJP #Congress

    Keep Reading

    उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़ा उलटफेर: सपा में शामिल होंगे नसीमुद्दीन सिद्दीकी

    Ruckus over bringing a dog into Parliament: Renuka Sahni's sharp taunt, "The real ones who are biting are sitting inside!"

    संसद में कुत्ता लाने पर बवाल: रेणुका साहनी का तीखा तंज, “असली काटने वाले तो अंदर ही बैठे हैं!”

    गहलोत-पायलट में मोहब्बत की मिठास कब तक

    कांग्रेस में सुधार की बातें तो अच्छी लेकिन उन्हें लागू नहीं करते !

    इंडिया गठबंधन के बीच कोई है …

    बसपा की कार्यप्रणाली ने आज बहुजन समाज को हताशा और निराशा के अंधेरे में पहुंचा दिया: उदित राज

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    October 5, 2026
    Teachers' 11-point demands resonated at the TFI conference; calls made for the old pension scheme and relief regarding the TET.

    टीएफआई सम्मेलन में शिक्षकों की 11 सूत्रीय मांगें गूंज उठीं, पुरानी पेंशन और टीईटी से राहत की मांग

    October 5, 2026

    अकीदा बनाम अंधविश्वास: पक्के विश्वास और भटकती भीड़ की दास्तान

    October 5, 2026
    Anuj Yadav becomes Lucknow's chess champion; wins the title with 5.5 points after drawing the final game.

    अनुज यादव बने लखनऊ के शतरंज चैंपियन, आखिरी बाजी ड्रॉ कर 5.5 अंक से जीता खिताब

    October 4, 2026

    जब एकादशी का पुण्य जुड़ता है पितरों के कल्याण से: 6 अक्टूबर को इन्दिरा एकादशी

    October 4, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading