Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, July 6
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»अलर्ट

    यूरोप में फिर बढ़ा कोरोना, मौतों की संख्या बढ़ीं, कई देशों में फिर से लाकडाउन लगाने की तैयारी

    ShagunBy ShagunNovember 18, 2021Updated:November 18, 2021 अलर्ट No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 545

    विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है, कि पिछले सप्ताह यूरोप में कोरोना संक्रमण से होने वाली मौतों में पांच प्रतिशत की वृद्धि हुई,इसके बाद यह दुनिया का एकमात्र ऐसा क्षेत्र बन गया, जहां कोरोना से होने वाली मृत्यु की दर में वृद्धि हुई। संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी ने कहा कि पुष्टि किए गए संक्रमण के मामलों में वैश्विक स्तर पर छह प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है, जो अमेरिका, यूरोप और एशिया में वृद्धि के कारण हुई है।विशेषज्ञों का कहना है कि टीकाकरण अभियान को और तेज करने की जरूरत है, वहीं कोरोना प्रोटोकॉल भी अपनाना होगा।

    मंगलवार को महामारी पर अपनी साप्ताहिक रिपोर्ट में डब्ल्यूएचओ ने कहा कि यूरोप के अलावा अन्य सभी क्षेत्रों में कोविड​​-19 से होने वाली मौत की दर स्थिर रही या उसमें गिरावट आई। पिछले सप्ताह दुनिया भर में संक्रमण से कुल 50,000 लोगों की मौत हुई।वहीं संक्रमण के 33 लाख नए मामलों में से 21 लाख मामले यूरोप से आए।यह लगातार सातवां सप्ताह था जब 61 देशों में कोविड​​-19 के मामलों में निरंतर वृद्धि हुई।पश्चिमी यूरोप में लगभग 60 प्रतिशत लोग कोविड-19 रोधी टीकों की सभी खुराक ले चुके हैं।

    रिपोर्ट के अनुसार, यूरोप महाद्वीप के पूर्वी हिस्से में लगभग आधे लोगों को ही टीका लगाया गया है, जहां अधिकारी टीकाकरण से जुड़ी हिचकिचाहट को दूर करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

    डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि जुलाई से अफ्रीका, पश्चिम एशिया और दक्षिण पूर्व एशिया में संक्रमण कम हो रहा है। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि यूरोप के भीतर सबसे अधिक नए मामले रूस, जर्मनी और ब्रिटेन से आए है।साथ ही रेखांकित किया कि नॉर्वे में मौतों में 67 प्रतिशत और स्लोवाकिया में 38 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

    पूर्व में डब्ल्यूएचओ ने यूरोप को महामारी के ‘केंद्र’ के रूप में वर्णित कर आगाह किया था कि अगर तत्काल कार्रवाई नहीं की गई तो जनवरी तक संक्रमण से 5,00,000 और मौतें हो सकती हैं।यूरोपिय यूनियन के कुछ देशों में कोविड-19 के बढ़ते केसों की वजह से लॉकडाउन की आशंका बढ़ने लगी है। इन देशों में स्थानीय सरकारें क्रिसमस तक फिर से लॉकडाउन लगाने के विकल्प पर विचार कर रही है।साथ ही इस बात पर बहस हो रही है कि क्या सिर्फ अकेले वैक्सीन की मदद से कोरोना वायरस पर काबू पाया जा सकता है। सर्दियों में फ्लू के मौसम से पहले हुए टीकाकरण के बाद चिंता काफी बढ़ गई है।

    Shagun

    Keep Reading

    Chilling rabies case in Canada: Bat lands on face of sleeping 11-year-old boy; death follows weeks later

    कनाडा में रेबीज का डरावना मामला: सोते हुए 11 साल के बच्चे के चेहरे पर बैठा चमगादड़, कुछ हफ्तों बाद मौत

    Scorching heat in Kashi; residents turn to appeasing Lord Indra

    काशी में भीषण गर्मी, इंद्र देव को मनाने उतरे काशीवासी

    Lashkar-e-Taiba terrorist leader at the funeral of Shoaib Akhtar's brother (Include subhead; ensure no duplication)

    शोएब अख्तर के भाई के जनाजे में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी नेता

    Young Man Survives Despite a Ruptured Aorta and Multiple Fractures; Doctors Perform a Medical Miracle

    मौत को मात दी: फटी एओर्टा और दर्जनों फ्रैक्चर के बावजूद जिंदा बचा मर्चेंट नेवी अधिकारी

    Earth's Fury: Devastation in Venezuela from twin powerful earthquakes; tremors felt in India too

    धरती का कहर: वेनेजुएला में दोहरे शक्तिशाली भूकंप से तबाही, भारत में भी कांपी धरती

    भारत ने सिंधु जल संधि निलंबित की, पाकिस्तान UNSC पहुंचा: बोला -हमारा दाना-पानी बंद हो जाएगा

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Ramlal: The flute wizard to whom Bollywood never truly did justice

    रामलाल: बांसुरी के जादूगर जिन्हें बॉलीवुड ने कभी पूरा न्याय नहीं दिया

    July 4, 2026
    Wisdom is true strength: Inspiring story of the barber-Sarpanch shared with children

    सूझबूझ ही सच्ची ताकत: बच्चों को नाई-सरपंच की प्रेरक कहानी सुनाई

    July 4, 2026

    किर्गिस्तान में इस्सिक-कुल पर तमची विशेष वित्तीय निवेश क्षेत्र का शुभारंभ किया गया

    July 4, 2026

    पहली बार अपनी कहानी खुद सुनाएंगी ‘ड्रीम गर्ल’ हेमा मालिनी

    July 4, 2026
    'Rajmahal Bana Doon Patna Mein' Creates a Sensation on Social Media

    ‘राजमहल बना दूँ पटना में’ ने 10 दिनों में मचाया सोशल मीडिया पर तहलका

    July 4, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading