मुंबई : अक्षय कुमार ने शूटिंग ब्रेक में बैट उठाया तो अचानक माहौल बदल गया! पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन भी शामिल हो गए। देखते ही देखते हॉरर-कॉमेडी का सेट मिनी स्टेडियम बन गया, क्रू मेंबर्स चीयर करने लगे।
अक्षय ने दोस्ताना मैच में कैश इनाम का ऐलान किया, जिससे टीम स्पिरिट चरम पर पहुंच गई। शिखर ने अक्षय को बोल्ड भी किया, और मस्ती का वीडियो वायरल हो रहा है!
‘भूत बंगला’ के सेट पर छाया क्रिकेट का जादू!
बता दें कि कुछ दिन पहले ‘भूत बंगला’ के सेट पर शूटिंग के बीच ब्रेक हुआ। अक्षय कुमार, जो अपनी एनर्जी और फिटनेस के लिए जाने जाते हैं, अचानक बैट-बॉल उठाकर क्रिकेट खेलने लगे। क्रू मेंबर्स हैरान थे कि अचानक ये खेल कहां से शुरू हो गया। लेकिन मजेदार बात तब हुई जब पूर्व भारतीय ओपनर और धांसू बल्लेबाज शिखर धवन भी सेट पर पहुंचे। शिखर का विजिट फिल्म की टीम के लिए सरप्राइज था, लेकिन उन्होंने इसे और भी यादगार बना दिया।
देखते ही देखते पूरा सेट मिनी क्रिकेट ग्राउंड में तब्दील हो गया! जहां पहले हॉरर सीन शूट हो रहे थे, वहां अब स्टंप्स लगे, फील्ड सेट हुई और क्रू मेंबर्स स्टेडियम के दर्शकों की तरह चीयर करने लगे। अक्षय और शिखर के बीच दोस्ताना मुकाबला शुरू हुआ। वीडियो में देखा जा सकता है कि अक्षय बैटिंग कर रहे हैं, शिखर बोलिंग कर रहे हैं। एक पल में शिखर ने अक्षय को बोल्ड कर दिया ‘हाउजैट!’ की आवाज गूंजी और सब हंस पड़! अक्षय ने हंसते हुए कहा, “ये तो क्रिकेटर है, मैं तो सिर्फ एक्टर हूं!” लेकिन उनका जोश देखकर लग रहा था कि वो असली मैच खेल रहे हैं।
मेकर्स ने इस फन मोमेंट का बीटीएस वीडियो शेयर किया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बालाजी मोशन पिक्चर्स और केप ऑफ गुड फिल्म्स की ओर से जारी इस क्लिप में अक्षय और शिखर की हंसी-मजाक, क्रू का उत्साह और बैकग्राउंड में हॉरर सेट का कंट्रास्ट देखने लायक है। अक्षय ने मैच में कैश प्राइज का ऐलान भी किया था जीतने वाली टीम को इनाम! इससे टीम स्पिरिट और भी बढ़ गई। क्रू मेंबर्स ने बताया कि इस ब्रेक ने पूरे दिन की थकान मिटा दी और शूटिंग फिर से जोश के साथ शुरू हुई।
प्रियदर्शन के साथ 14 साल बाद अक्षय की जोड़ी, ‘राम जी आके भला करेंगे’ गाना ट्रेंड कर रहा है। फिल्म 10 अप्रैल 2026 को रिलीज होगी।






