मुंबई, 14 जून। बॉलीवुड के दंबग खान यानि सलमान की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ते दिखाई दे रही है। हाल ही में जोधपुर कोर्ट के बाद ‘टाइगर’ को अब जालंधर की अदालत ने बुलाया है। इस पूरे मामले में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी भी फंसी हैं। एक नए केस में जालंधर की अदालत ने सलमान को सम्मन जारी कर 12 जुलाई को कोर्ट में पेश होने के लिए बुलाया है।
एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के संचालक रहे ‘आरके नाहर’ ने सिविल दावों के अलावा सलमान व शिल्पा के खिलाफ एससी, एसटी एक्ट के तहत क्रिमनल शिकायत भी क्षेत्रीय कोर्ट में दायर की है, जिसमें गवाही अभी होनी है। आरोप ये है कि आरके ने अपने केसों में खुद को धर्म विशेष में आस्थावादी बताते हुए खुद की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। नाहर ने दोनों को सजा और मानहानि की एवज में धर्म समाज के नाम क्षतिपूर्ति की अदायगी की मांग की है।







