Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, October 14
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया»Crime News

    डाकघर के एजेंट और बाबू ने मिलकर किया 27 लाख का घोटाला

    ShagunBy ShagunMay 19, 2018 Crime News No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    file photo
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 859

    लखनऊ, 19 मई। राजधानी में बड़े पैमाने पर बचत धारकों के खातों से जालसाजी करने के मामले सामने आ रहे हैं। यदि आपका किसी भी तरह का खाता डाकघरों में है तो उसकी जांच अवश्य करवा लें। इसे लेकर अब डाक विभाग ने भी एडवाइजरी जारी कर दी है। डालीगंज डाकघर में फर्जी खातों के सामने आने का सिलसिला लगातार जारी है। एक बचत धारक के 27 लाख रुपये के लेनदेन का खेल हो गया है।

    बचत धारक कपिल राज ने सितंबर 2016 में एक साल के लिए टीडी खाता एजेंट से खुलवाया था। वह 27 लाख रुपये का भुगतान लेने के लिए डालीगंज डाकघर पहुंचे तो पता चला कि एजेंट ने उनका फर्जी खाता खोल दिया है। जबकि रूपा अग्रवाल ने भी एजेंट से एक साल के लिए टीडी अकाउंट नंबर 3198284445 में 1.30 लाख रुपये जमा कराए थे। उनका अकाउंट भी फर्जी पाया गया। इसी तरह निरालानगर निवासी घनश्याम भवानी ने अपनी पत्नी के साथ संयुक्त खाता खुलवाया था। एक साल के लिए उन्होंने तीन खाते में 4.21 लाख, 4.34 लाख और 45 हजार रुपये जमा किए।

    बताया गया कि पोस्ट मास्टर ने उनकी पासबुक रख ली है। मामला फर्जी होने के कारण उनको डाककर्मी टरका रहे हैं। इसी तरह डाक विभाग को एजेंटों के फर्जीवाड़े की कई शिकायतें मिल रही हैं। जिसमें फर्जी खाता खोलने, खाते को बंद करवाने, आंशिक राशि निकाल लेने, परिपक्वता राशि को जमाकर्ता की जानकारी के बिना उनके नाम पर अकाउंट खोलकर उसको निकालने के मामले सामने आ रहे हैं। इसके अलावा जाली पासबुक बनाने और बचत पत्रों का नकदीकरण कराने की शिकायतें भी आ रही हैं। निलमथा उप डाकघर में पिछले डेढ़ साल से जिन पत्रों का वितरण नहीं किया जा सका था, उनकी डिलीवरी पिछले तीन दिन से की जा रही है।

    हालांकि डाककर्मी अधूरा पता होने और निलमथा में मकान नंबर न मिलने पर तीन दिन में केवल 30 पत्रों का ही वितरण कर सके हैं। इसमें भी बड़ी संख्या में नोटबंदी के बाद खुलवाए गए बैंक खातों से जुड़े दस्तावेज हैं। डाक महानिदेशालय ने अपने बचतधारकों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। जिसमें निवेश की जानकारी सीधे स्टेशन मास्टर से लेने, लेनदेन के बाद पासबुक प्रिंट करवाने, किसी को भी निकासी के लिए चेक न देने और संदेशवाहक न बनाने, खाते से अपना मोबाइल और आधार नंबर लिंक कराकर एसएमएस की निःशुल्क सुविधा का लाभ उठाने की बात कही गई है। इसके अलावा नमूना हस्ताक्षर पासबुक में न रखने, आरडी, एमआइएस और सीनियर सिटीजन खातों को बचत खातों से लिंक कराने और सीबीएस डाकघरों से एटीएम लेकर उसी से लेनदेन करने के सुझाव दिए गए हैं।

    इस संबंध में प्रवर डाक अधीक्षक शशि कुमार उत्तम ने बताया कि डाकघरों की जगह एजेंटों से ही लेनदेन होने पर उसमें फर्जीवाड़ा होने की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। इसे देखते हुए डाक विभाग जल्द ही बड़ी कार्रवाई करेगा। हालांकि इस बीच बचतधारकों के लिए एक एडवाइजरी जारी की गई है। ताकि वह अपने साथ होने वाले फर्जीवाड़ा को रोक सकें। उन्होंने बताया कि लेनदेन से जुड़ी किसी भी तरह की शिकायत के लिए प्रवर डाक अधीक्षक कार्यालय के टेलीफोन नंबर 0522-2780006 पर संपर्क किया जा सकता है।

    Shagun

    Keep Reading

    पांच शहरों में FSDA की बड़ी कार्रवाई, 7 रेस्तरां के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति

    Gang arrested for honey-trapping and blackmailing the Walterganj Station House Officer (SHO).

    वाल्टरगंज थानाध्यक्ष को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाला गिरोह गिरफ्तार

    Former MLA Surendra Singh foiled an attempt to kidnap a young woman on NH-31.

    पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने NH-31 पर युवती के अपहरण की कोशिश नाकाम की

    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    Daughters did not attend father's funeral... watched the final farewell via video call after sending just ₹5,100!

    बाप के अंतिम संस्कार में नहीं आईं बेटियां… सिर्फ 5100 रुपये भेजकर वीडियो कॉल पर देखा अंतिम विदाई!

    Physics gold medalist Srishti Kandari ends her life; case registered against husband, mother-in-law, and sister-in-law.

    भौतिक विज्ञान गोल्ड मेडलिस्ट सृष्टि कंडारी ने दी जान, पति-सास-बहन पर केस

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    When technology became a tool for fraud, these films and web series revealed the terrifying face of the scam.

    जब तकनीक बनी ठगी का हथियार, इन फिल्मों और वेब सीरीज़ ने दिखाया धोखाधड़ी का खौफनाक चेहरा

    October 13, 2026
    Rupali Suri's saree charm shines in the colorful glamour of Navratri

    नवरात्रि का रंगीन ग्लैमर में छाया रूपाली सूरी का साड़ी जलवा

    October 13, 2026
    Nyrraa M. Banerjee gets emotional recalling memories of her first film with Nana Patekar.

    नाना पाटेकर के साथ पहली फिल्म की यादें, नायर्रा एम. बनर्जी हुईं भावुक

    October 11, 2026
    Civil Defence stands with flood victims in Faizullaganj; distributes relief supplies.

    फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ा सिविल डिफेंस, बांटी राहत सामग्री

    October 11, 2026
    Residents of the dilapidated Badalikheda took to the streets.

    बदहाल बदालीखेड़ा के नागरिक सड़कों पर उतरे

    October 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading