नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में गिरावट जारी है। ब्रेंट क्रूड 72 डॉलर पर आ गया है। हालांकि, आज यानी 5 मई को भी पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपए, जबकि डीजल 89.62 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है। वहीं देश के 16 राज्यों में पेट्रोल 100 रुपए लीटर के ऊपर बना हुआ है।
बता दें कि सबसे महंगा पेट्रोल राजस्थान में बिक रहा भारत में सबसे महंगा फ्यूल राजस्थान के श्रीगंगानगर में बिक रहा है। यहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत 113.30 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 98.07 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई है। वहीं महाराष्ट्र के परभणी में पेट्रोल 109.26 रुपए प्रति लीटर और डीजल 95.66 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।
मई 2022 के बाद से कीमतों में बदलाव नहीं
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आखिरी बार मई 2022 में पेट्रोल- डीजल की कीमतों में बदलाव किया गया था। तब पेट्रोल पर 8 रुपए और डीजल पर 6 रुपए प्रति लीटर उत्पाद शुल्क घटाया गया था। इससे पेट्रोल और डीजल के दाम 9.5 रुपए और 7 रुपए कम हो गए थे। जुलाई 2022 में, महाराष्ट्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर VAT में 5 रुपए और 3 रुपए प्रति लीटर की कटौती की थी।
16 राज्यों में पेट्रोल 100 के ऊपर देश के 16 राज्यों में पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर के ऊपर है। मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मणिपुर, तेलंगाना, पंजाब,
झारखंड, सिक्किम, ओडिशा, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के सभी जिलों में पेट्रोल 100 रुपए के ऊपर बिक रहा है। वहीं डीजल भी ओडिशा, राजस्थान और मध्य प्रदेश में 100 रुपए से ऊपर है।
आने वाले दिनों में घट सकते हैं दाम
कच्चे तेल के दाम गिरने के चलते देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी आ सकती है। इंटरनेशनल बाजार में कच्चे तेल (ब्रेंट) 72 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल पर हुए पुराने नुकसान की भरपाई कर ली है। पेट्रोल-डीजल की रिटेल बिक्री पर उन्हें अब फायदा हो रहा है। ऐसे में आने वाले दिनों में इनके दामों में कमी आ सकती है।