Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, April 12
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»साहित्य

    वाल्मीकि रंगशाला में कल्चरल क्वेस्ट की प्रस्तुति ‘अर्जुनांश’

    ShagunBy ShagunJuly 1, 2024 साहित्य No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 3,896

    जन्म दिन पर पं.अर्जुन मिश्र को कथकांजलि

    लखनऊ, 1 जुलाई: राष्ट्रीय संस्था कल्चरल क्वेस्ट द्वारा वरिष्ठ कथक गुरु पं.अर्जुन मिश्र का जन्मदिवस बड़े ही उत्साह के साथ उनके शिष्य-शिष्याओं और प्रख्यात कलाकारों द्वारा मनाया गया। वाल्मीकि रंगशाला गोमतीनगर में ‘अर्जुनांश’ कार्यक्रम का प्रारम्भ लगभग 50 शिष्यों द्वारा गुरु वन्दन से किया गया। उसके उपरान्त डाक्यूमेन्ट्री के माध्यम से उनके जीवन के विभिन्न आयामों और उनके कार्यों पर प्रकाश डाला गया। वृत्तचित्र के माध्यम से देश-विदेश के अनेक शिष्यों ने भाव भरे उद्गार व्यक्त कर स्मरण किया।

    इसी क्रम में गुरु सुरभि सिंह के वरिष्ठ शिष्यों द्वारा गणेश वन्दना का प्रारम्भ हुआ। जिसमें उनकी प्रमुख शिष्या ईशा रतन, मीशा रतन, अंकिता मिश्रा, आकांक्षा, अंकिता सिंह, संगीता कश्यप, ममता बाजपेयी, रंजिनी, अंशिका त्यागी, आरती, अनुभव और सुन्दर द्वारा हाजिरी लगाई गई। इसके उपरान्त विलम्बित में उपज, थाट, उठान, परन जुड़ी आमद, दुर्गा परन के चमत्कारिक छन्दात्मक रचनाओं को दिखाया गया। उसके उपरान्त देस राग की बंदिश- ‘बादल रे अरज गरज बरसन लागी….’ को बहुत ही सुन्दर ढंग से कथक गतियों और भावों में प्रदर्शित किया गया।

    तदोपरान्त मध्य लय में कालिया मर्दन की प्रस्तुति में लगभग 50 छोटे-छोटे पौध रूपी शिष्यों द्वारा हाजिरी लगाते हुए गुरु शिष्य परम्परा का बहुत बड़ा उदाहरण दिया गया कि संगीत, नृत्य, गायन, वादन की परम्परा को गुरु शिष्य परम्परा द्वारा ही बचाया और बढ़ाया जा सकता है। इस विशिष्ट मौके पर डा.अनिल रस्तोगी, पं.राम मोहन महाराज, पूर्णिमा पाण्डे, कुमकुम आदर्श, गुलशन भारती, पं.धर्मनाथ मिश्र, पं.अर्जुन मिश्र के पुत्र अनुज मिश्र भी शामिल रहे। कार्यक्रम में गायन मो.आरिफ ने किया। तबले पर पं.विकास मिश्र, बांसुरी पर दीपेन्द्र कुँवर और सारंगी पर मनीष मिश्र रहे।

    Shagun

    Keep Reading

    SKD International School’s Grand ‘Exploration Carnival 2026’: AI, Robotics, and Drones Leave the Residents of Lucknow Spellbound!

    एसकेडी इंटरनेशनल स्कूल का भव्य ‘एक्सप्लोरेशन कार्निवाल 2026’, AI, रोबोटिक्स और ड्रोन ने मंत्रमुग्ध किया लखनऊवासियों को!

    मौसम ने ली करवट! राजधानी में झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत

    A new dimension of education in Lucknow: The grand inauguration of the sixth branch of SKD Academy tomorrow.

    वरिष्ठ नागरिकों ने लखनऊ में सजाई गीतों की रंगीन महफिल

    The first tune of Vande Mataram was played from Lucknow: CM Yogi

    वंदे मातरम की पहली धुन लखनऊ से : CM योगी

    Newly constructed house for women's hospital donated by government

    महिला रुग्णालयासाठी नवनिर्मित घर सरकारला दान केले

    Handed over a newly constructed building to the government for the establishment of a women's hospital.

    महिला अस्पताल खोलने के लिए सरकार को दे दिया नवनिर्मित मकान

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Mathura: Boat capsizes in Yamuna; 10 pilgrims from Punjab dead, 5 still missing.

    वृंदावन यमुना नाव हादसा: लापरवाही की एक और कीमत

    April 11, 2026
    Nature's unparalleled treasure trove in the Govardhana Forest Range of the Valmiki Tiger Reserve.

    वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के गोवर्धना फॉरेस्ट रेंज में प्रकृति का अनुपम खजाना

    April 11, 2026
    Rajnath Singh inaugurated several development projects in Lucknow, including the Lakshman Mandapam, which was constructed at a cost of ₹13 crore.

    राजनाथ सिंह ने लखनऊ में 13 करोड़ की लागत से बने लक्ष्मण मण्डपम् सहित कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया

    April 11, 2026
    Mathura: Boat capsizes in Yamuna; 10 pilgrims from Punjab dead, 5 still missing.

    मथुरा: यमुना में नाव पलटी, पंजाब के 10 श्रद्धालुओं की मौत; 5 अभी लापता

    April 11, 2026
    Mahatma Jyotirao Phule: India's Divine Guiding Light

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

    April 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading