Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 29
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Hot issue

    साइकिल मजबूरी की सवारी न रहकर मोबाइल की तरह हर वर्ग के लिए जीवन यंत्र बन जाये

    By June 30, 2017 Hot issue No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 753

    मोदी को हॉलैंड में साइकिल भेंट किये जाने पर दो खास तरह की प्रतिक्रिया मीडिया में देखने को मिली। एक टीवी चैनल आनन-फानन ढूँढ लाया कि साइकिल किस ब्रैंड की है? ख़ूबियाँ क्या हैं? क़ीमत? वग़ैरह वग़ैरह। ग़नीमत यह कि इस ‘शोधपूर्ण जानकारी’ को ‘ब्रेकिंग न्यूज’ के टैग के साथ पेश नहीं किया। उधर, सोशल मीडिया, ख़ासकर फ़ेसबुक पर दिनभर बौद्धिक जुगाली करने वाले कुछ लोग इस उपहार की उपादेयता पर सवाल खड़ा करते हुए इसे मोदी की हैसियत से जोड़ने लगे। पर इस उपहार के सकारात्मक संदेश तक पहुँचने की कोशिश कहीं नहीं दिखी।

    क्या इसे ग्लोबल वार्मिंग जैसी वैश्विक चुनौती से जोड़कर नहीं देखा जा सकता? चीनी उत्पादकों के हाथों लगातार पिट रहे भारतीय साइकिल उद्योग को सरकारी संबल की नसीहत के तौर पर नहीं लिया जा सकता? मौजूदा साइबर युग में एकाग्रता और मनोयोग के क्षरण से निरंतर जूझ रहे बच्चों के लिए जरूरी संदेश के तौर पर स्वीकार नहीं किया जा सकता, जबकि शोध साइकलिंग को इसका बेहतर उपचार बता चुका है? हृदय और जोड़ों की तमाम व्याधियों के निवारक मंत्र के रूप में स्वीकार नहीं किया जा सकता? विकराल होती ट्रैफ़िक की समस्या से निपटने के कारगर विकल्प की प्रस्तुति नहीं हो सकती यह?

    हॉलैंड के प्रधानमंत्री ख़ुद साइकिल का प्रयोग करते हैं। सिर्फ कसरत नहीं, यातायात के लिए भी। लिहाज़ा मोदी भी इस उपहार के महत्व को समझेंगे, जीयेंगे- हमें उनसे यही अपेक्षा करनी चाहिये। आज भी हम चीन के बाद दूसरे सबसे बड़े साइकिल निर्माता हैं। उपभोक्ता भी। 12 करोड़ साइकिल हर साल बनाते हैं, जिनमें से करीब दस करोड़ की सालाना खपत देश में ही हो जाती है। बाक़ी निर्यात। मगर यह भी सच है कि 130 करोड़ की आबादी के सापेक्ष यह तादाद कम है। काश कुछ ऐसा हो कि साइकिल मजबूरी की सवारी न रहकर मोबाइल की तरह हर वर्ग के लिए जीवन यंत्र बन जाये। देश की तरक़्क़ी का यह भी एक मानदंड होना चाहिये।

    वरिष्ठ पत्तकार अनिल भास्कर की वाल से

    Keep Reading

    Give up the insistence on a hunger strike; instead, wage a long-term struggle to change the system.

    अनशन की जिद छोड़ें, सिस्टम बदलने के लिए लम्बा संघर्ष करें

    Ethanol Blending Controversy: Public Concern vs. Government Agenda

    एथनॉल ब्लेंडिंग विवाद: जनता की चिंता vs सरकार का एजेंडा

    paper leak

    पेपर लीक : कब तक ली जाएगी युवाओं के धैर्य की परीक्षा?

    तपती रातें और झुलसाती गर्मी: स्वास्थ्य संकट की नई चेतावनी

    केवल प्रेम और न्याय से ही तोड़ा जा सकता है घृणा के जाल को

    Dangerous adulteration

    खतरनाक मिलावट: पाम तेल से बन रहे ‘शुद्ध’ मूंगफली, सोयाबीन और सरसों का तेल!

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    Wibmo फ्रॉड एंड रिस्क मैनेजमेंट ने अपने एजेंटिक रिस्क इंटेलिजेंस सॉल्यूशन के लिए चार्टिस डिसरप्टर अवॉर्ड जीता

    September 28, 2026
    Victory in the Banda seat will now become a reality for the SP!

    सपा के लिए बांदा सीट की विजय अब बनेगी हकीकत!

    September 27, 2026
    Pitru Paksha 2026: Shraddh rituals to begin on September 26; Sarvapitra Amavasya on October 10.

    पितृ पक्ष 2026: 26 सितंबर से शुरू होगी श्राद्ध परंपरा, 10 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या

    September 27, 2026

    श्रेया घोषाल बनीं Shaya by CaratLane की नई ब्रांड एंबेसडर, चांदी के गहनों को देंगी नई पहचान

    September 26, 2026

    Funded Trader Markets के रिवॉर्ड्स ने पार किया USD 7.4 मिलियन का आंकड़ा, हर पेआउट का पब्लिक लेजर उपलब्ध

    September 25, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading