Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 27
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»बिजनेस

    डी बीयर्स ग्रुप ने ‘बिल्डिंग फॉरएवर’ पर पेश की एक रिपोर्ट

    ShagunBy ShagunJune 6, 2024 बिजनेस No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 2,922

    2023 सस्टेनेबिलिटी रिपोर्ट प्रमुख प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में हुई प्रगति को दर्शाती है, जो मेजबान देशों और डायमंड वैल्यू चेन में सकारात्मक प्रभाव पैदा करने पर केंद्रित है

    मुंबई, 6 जून 2024: डी बीयर्स ग्रुप द्वारा अपने ‘बिल्डिंग फॉरएवर’ सस्टेनेबिलिटी लक्ष्यों की दिशा में प्रगति रिपोर्ट पेश गई, जिसमें प्रमुख रूप से दो वर्ष पूर्व 5000 महिलाओं और लडकियों को STEM (साईंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग एवं मैथेमेटिक्स) में शामिल करने का लक्ष्य हासिल करना, बोत्सवाना में एक प्रमुख डायमंड फॉर डेवलपमेंट फण्ड स्थापित करने पर सहमति, हाल ही में मान्य विज्ञान आधारित उत्सर्जन में कमी के लक्ष्यों के समर्थन में प्रमुख नवीकरणीय उर्जा परियोजनाओं और अग्रणी डायमंड ट्रैसेबिलिटी प्लेटफार्म ट्रैकर के विकास को आगे बढ़ाना शामिल है।

    2020 में स्थापित ‘बिल्डिंग फॉरएवर’ डी बीयर्स ग्रुप का ब्लूप्रिंट है, जो उन लोगों और स्थानों के लिये, जहां इसके डायमंड्स खोजे जाते हैं, जो हितधारकों की प्राथमिकताओं के साथ निकटता से जुडे़ होते हैं, के लिये सकारात्मक और स्थाई प्रभाव पैदा करने हेतु प्रयासरत है। इसमें चार प्रमुख क्षेत्र नैतिक मूल्यों का नेतृत्व करना, सम्पन्न समुदायों के लिये साझेदारी करना, प्राकृतिक संसार की रक्षा करना और समान अवसर में तेजी लाना शामिल है, जहां कम्पनी अपने साझेदार देशों और व्यापक प्राकृतिक डायमंड मूल्य श्रृंखला के भीतर सार्थक प्रगति को सपोर्ट करने के लिये काम कर रही है।

    2023 के दौरान डी बीयर्स ने मेजबान कम्युनिटीज़ में सतत् विकास के परिणामों का सपोर्ट करने के लिये सरकारी भागीदारी और गैर-सरकारी संगठनों की एक विस्तृत श्रृंखला के साथ अपने संबंधों को मजबूत करना जारी रखा। एक बड़ी उपलब्धी बोत्सवाना सरकार के साथ एक 10 वर्षीय नवीन सेल्स एग्रीमेंट के हिस्से के रूप में डेवेलपमेंट फण्ड के लिये डायमंड्स की स्थापना के लिये एक साझा प्रतिबद्धता की घोषणा करना था।

    डी बीयर्स ने मेजबान कम्युनिटीज़ के भीतर आर्थिक विकास, उत्पादकता और लचीलेपन का सपोर्ट करने हेतु लैंगिक समानता बढ़ाने की क्षमता को पहचानते हुए अपने साझेदार देशों में महिलाओं और लड़कियों को आगे बढ़ाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। इसके तहत 2025 तक स्कूल कार्यशालाओं, स्नातक फेलोशिप, छात्रवृत्ति और सलाह के माध्यम से 5000 युवा महिलाओं और लड़कियों को STEM गतिविधियों में शामिल करने का अंतरिम लक्ष्य दो वर्ष पहले हासिल करना शामिल था। एंटरप्रेनएचआईआर कार्यक्रम 2023 के दौरान भी जारी रहा, जिसका उद्देश्य दक्षिणी अफ्रीका में महिला उद्यमियों को अपने व्यवसाय को बढ़ाने में सहायता करना है। इस कार्यक्रम ने 2018 में अपने लांचिंग के बाद से 2645 महिला व्यवसाय मालिकों को सहायता प्रदान की है और इस सफलता को देखते हुए इस कार्यक्रम को अगले तीन वर्षों के लिये आगे बढ़ाने की मंजूरी भी प्राप्त हुई है।

    जलवायु संबंधी प्राथमिकताओं का सामना करते हुए, डी बीयर्स ने अपने ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में कमी के लक्ष्यों के अनुरूप प्रमुख नवीकरणीय उर्जा परियोजनाओं को भी आगे बढ़ाया है, जिन्हें 2023 के दौरान विज्ञान आधारित लक्ष्य पहल (एसबीटीआई) द्वारा मान्य किया गया है। इसमे एनवुसा एनर्जी (एंग्लो अमेरिकन पीएलसी और ईडीएफ रिन्यूएबल्स के बीच एक संयुक्त उद्यम) के साथ मिलकर अक्षय उर्जा अवसंरचना विकसित करना शामिल है, जिसमें 2025 तक दक्षिण अफ्रीका में कम्पनी की वेनेटिया खदान को 48 मेगावाट बिजली उपलब्ध कराई जा सके और नामीबिया में 34 मेगावाट पवन फार्म की योजना को आगे बढ़ाया जा सके। डी बीयर्स ने अपनी स्कोप 3 सपलायर समिट पहल भी आयोजित की है, जिसमें कम्पनी के साइटहोल्डर्स के लिये कार्बन रिपोर्टिंग अनिवार्य कर दी गई है और प्रमुख सपलायर्स के साथ जीएचजी रिडक्शन रोड़ पर काम करने के लिये प्रतिबधता सुनिश्चित की गई है।

    इसके अलावा, डी बीयर्स द्वारा डामयण्ड्स के उत्पादन और इसके नवीन उपलब्ध क्षेत्रों का पता लगाने की अपनी क्षमता और प्रयासों को बढ़ाना जारी रखे हुए है, जो कम्पनी की उपभोक्ताओं और बड़े पैमाने पर उद्योग के लिये एक महत्वपूर्ण प्राथमिकता है, 2023 में डी बीयर्स ने अपनी अग्रणी ब्लॉकचेन प्लेटफार्म ट्रैकर का विस्तार कर, इसे व्यापक उद्योग के लिये खोल दिया और प्रतिभागियों को डायमंड्स के स्रोतों से स्टोर तक पहुंचने की यात्रा को रिकार्ड करने हेतु सक्षम बनाया। डी बीयर्स अब अपने वैश्विक उत्पादन का दो-तिहाई से अधिक इस प्लेटफार्म पर पंजीयन कर रहा है। 2023 के दौरान 1.5 मिलियन डायमंड्स पंजीकृत किए गए हैं, जिससे अब ट्रैकर पर पंजीकृत कुल डायमंड्स की संख्या दो मिलियन हो गई है तथा 2023 में कई प्रमुख उद्योग व्यवसाय भी इस प्लेटफार्म से जुड़ गए हैं।

    डी बीयर्स ग्रुप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अलकुक ने कहा कि, प्राकृतिक डायमंड्स की यात्रा का प्रत्येक चरण एक सकारात्मक प्रभाव पैदा करने का अवसर प्रस्तुत करता है। डी बीयर्स में हमारा एक लंबी अवधि का अनुभव है और यही कारण है कि हमारे ठोस प्रयास हमारे साझेदार देशों की स्थाई विकास प्राथमिकताओं के साथ इतने मजबूती से जुड़े हुए हैं। नेचरल डायमंड्स लाखों लोगों के लिये आर्थिक विकास का एक महत्वपूर्ण स्रोत हैं। ‘बिल्डिंग फॉरएवर’ के माध्यम से, हम यह सुनिश्चित करने के लिये काम कर रहे हैं कि हमारे द्वारा खोजा गया प्रत्येक डायमंड उस स्थान और स्थानीय लोगों को लाभ पहुंचाए, जहां से वह आया है, जिसके तहत सामुदायिक लचीलेपन, महिलाओं और लड़कियों को आगे बढ़ाने और प्रकृति की रक्षा करने को प्राथमिकता प्रदान की गई है।

    हम अपने हाल ही में मान्य विज्ञान आधारित उत्पादन में कमी करने के लक्ष्यों के अनुरूप अपने कार्बन फुटप्रिंट को कम करने के अपने प्रयासों को जारी रखे हुए हैं और अपने संचालन को मजबूती प्रदान करने के लिये नवीकरणीय उर्जा में निवेश को आगे बढ़ा रहे हैं। डायमंड्स की पारदर्शिता और खोजने की क्षमता में हमारा नेतृत्व 2023 में भी जारी रहा, जो अग्रणी प्रौद्योगिकियों के उपयोग पर आधारित है, जिससे कि हम उपभोक्ताओं को उनके नेचरल डायमंड्स के उत्पादन और इसकी यात्रा के दौरान प्राप्त सभी लाभों से जोड़ सकें।

    Shagun

    Keep Reading

    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    Swadeshi Traders' Conclave and public outreach campaign to intensify on September 3.

    03 सितंबर को स्वदेशी व्यापारी कुंभ, जनसंपर्क अभियान तेज

    Homefoil has launched a new campaign with Kareena Kapoor Khan.

    होमफॉइल ने करीना कपूर खान के साथ नया कैंपेन लॉन्च किया

    India Moves Toward ‘One India–One FIP’ as IMIA Strengthens Its Sustainable Fisheries Mission

    IMIA ने महाराष्ट्र-गोवा FIP को राष्ट्रीय फ्रेमवर्क में शामिल किया

    Shankesh Jewellers' ₹347 crore IPO will open on August 18.

    शंकेश ज्वेलर्स का ₹347 करोड़ का आईपीओ 18 अगस्त से खुलेगा

    U&i Launches 150W 'CHILL' Wireless Speaker and 33W Fast-Charging 'ARIAL' Power Bank

    U&i ने लॉन्च किए 150W वाला CHILL वायरलेस स्पीकर और 33W फास्ट चार्जिंग वाला ARIAL पावर बैंक

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Soulful bhajan ‘Aan Baso Mere Man Darpan Mein’ released on Janmashtami.

    जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ भावपूर्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’

    August 26, 2026
    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    August 26, 2026
    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    August 26, 2026
    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    August 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading