अभिनेत्री रानी चटर्जी और विलेन देव सिंह का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों एक दूसरे के साथ खूब ठुमके लगाते नज़र आये हैं।
दरअसल, यह अपकमिंग भोजपुरी फ़िल्म ‘बाबुल की गलियां’ का स्पेशल गाना है। गाने के बोल हैं – दुनिया जाए भाड़ में। यूं तो रानी के डांस पर किसी को संदेह नहीं, लेकिन सिनेमाई पर्दे पर अपनी पहचान विलेन के रूप में बनाने वाले वरस्टाईल अभिनेता देव सिंह पहली बार झूम – झूम कर डांस करते नज़र आये हैं। गाने की शूटिंग अकबरपुर में हुई है।
फ़िल्म ‘बाबुल की गलियां’ संपूर्ण सामाजिक और पारिवारिक फ़िल्म है। फ़िल्म की कहानी के अलावा इसके सुरमई गाने से लेकर डांस सांग भी आकर्षण का केंद्र होंगे, जिसमें एक गाना रानी और देव सिंह पर फिल्माया गया।







