Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 18
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»धर्म

    धूमधाम से निकली श्री श्याम प्रभु की शोभा यात्रा

    By February 19, 2018 धर्म No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 682

    लखनऊ, 19 फरवरी। श्री श्याम ज्योत मण्डल, लखनऊ द्वारा महाराजा अग्रसेन पार्क, तिलकनगर, लखनऊ में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री श्याम प्रभु की शोभा यात्रा बहुत ही धूमधाम से निकली। इसी के साथ 2 दिवसीय कार्यक्रम का समापन हो गया। मीडिया प्रभारी अनुपम मित्तल ने बताया कि शोभा यात्रा महाराजा अग्रसेन पार्क से प्रारम्भ होकर रामनगर, शास्त्री नगर, रकाबगंज, पाण्डेयगंज, रानीगंज, गनेशगंज, नाका हिण्डोला होते हुए चारबाग हनुमान मन्दिर पर समाप्त हुई। शोभा यात्रा में सैकड़ों केी संख्या में भक्त शामिल हुए। भक्त अपने हाथों में बाबा का निशान लिये हुए थे तथा बहुत ही

    मस्ती में नाचते-गाते, झूमते हुए चल रहे थे। साथ-साथ बाबा का भजन
    श्याम दिवानों ने श्याम के नाम की ऐसी महफिल सजाई मजा आ गया।
    एवं
    मेरा श्याम बड़ा रंगीला की मस्ती बरसेगी।

    भी गा रहे थे। ऐसे भजनों से सभी भक्तों का उत्साह दोगुना हो रहा था। आनन्द तो तब और भी बढ़ गया जब पाण्डेयगंज व गणेशगंज में जो भक्त अपने घर व दुकान के आगे बाबा के रथ का इन्तजार कर रहे थे, शोभा यात्रा के पहुॅचते ही अपने को न रोक पााये और भाव विभोर होकर श्याम प्रभु की मस्ती में नाचने लगे। शोभा यात्रा में सबसे आगे गणेश जी स्वरूप हाथी को प्रथम रखा गया तत्पश्चात ऊँट घोडे़ चल रहे थे। मध्य में भक्त निशान लिये थे फिर उनके पीछे बग्घी में सवार भगवान की झांकियों के दर्शन हो रहे थे।


    अन्त में श्याम प्रभु का बड़ा ही मनोहारी रथ था। रथ को विशेष रूप से थार्माकोल, कपडे़ व लकड़ी से बनाया गया था। रथ पर बाबा की शोभा देखते ही बनती थी। रथ पर योगेन्द्र अग्रवाल, विवेक गोयल, व निश्चल गोयल थे। इस बार विशेष रूप से श्रेया, अलिशा, उत्कर्ष व अद्यया भी बाबा की सेवा कर रहे थे। रास्ते भर जगह-जगह भक्तों ने बाबा की आरती भी की। यात्रा का नेतृत्व अशोक अग्रवाल व मुकेश अग्रवाल ने किया।

    मण्डल प्रवक्ता ने बताया कि हर वर्ष होली से पूर्व एकादशी पर राजस्थान के खाटू में विशाल मेला लगता है जिसमें कि देश व विदेश से लाखों की संख्या में भक्त दर्शन के लिये आते है।

    Keep Reading

    The Mystery of Lord Shiva's Rudra Form: When Peace Becomes a Support for Unrighteousness

    भगवान शिव के रूद्र रूप का रहस्य: जब शांति अधर्म का सहारा बने

    Maa Khaira Bhavani had appeared in the form of a divine beam of light.

    ज्योति पुंज के रूप में प्रकट हुईं थीं माँ खैरा भवानी

    Do you know why the Kanwar Yatra is undertaken and what its history is?

    क्या आप जानते हैं कांवड़ यात्रा क्यों की जाती है और क्या है इसका इतिहास

    हनुमान मंदिर से लौटते समय रास्ता क्यों बदलते हैं लोग?

    सावन की वापसी और धान के पौधे

    CM Yogi visited the shrines of Baba Vishwanath and Kaal Bhairav ​​on the first day of Shravan.

    श्रावण के पहले दिन बाबा विश्वनाथ और काल भैरव के दरबार में पहुंचे CM योगी

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Farmers' gathering held in Gokhwal village against forced land acquisition.

    जबरिया हो रहे भूमि अधिग्रहण के खिलाफ गोखवल गाँव में लगी किसान चौपाल

    August 17, 2026
    Homefoil has launched a new campaign with Kareena Kapoor Khan.

    होमफॉइल ने करीना कपूर खान के साथ नया कैंपेन लॉन्च किया

    August 17, 2026
    Heavy rains in UP cause 11 rivers to swell; roads in Lucknow turn into ponds.

    यूपी में भारी बारिश से 11 नदियां उफान पर, लखनऊ में सड़कें तालाब बनीं

    August 17, 2026
    Fed grain to a peacock, gave fodder to a cow... PM Modi shared a video ahead of the Red Fort event.

    मोर को दाना खिलाया, गाय को चारा दिया… पीएम मोदी ने लाल किले से पहले वीडियो साझा किया

    August 17, 2026
    Shiva will play Aurangzeb in ‘Nissa’, while Hemant Birje will portray Mir Bakshi.

    ‘निस्सा’ में शिवा बनेंगे औरंगजेब, हेमंत बिरजे निभाएंगे मीर बख्श

    August 17, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading