Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 6
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»धर्म»Spirituality

    हनुमान जयकारों के बीच की गई नमोस्तुते माँ गोमती महाआरती 

    By March 31, 2018 Spirituality No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 537
    • स्कूली बच्चों ने नृत्य नाटिका, कलश सज्जा, पुष्प रंगोली प्रतियोगिता में बढ़चढ़ कर लिया हिस्सा
    • श्रद्धालुओ के लिए लगाया गया फ्री यूनानी मेडिकल कैंप

    लखनऊ, 31 मार्च। चैत्र शुक्ल पूर्णिमा एवं हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर नमोस्तुते माँ गोमती के तत्वाधान आयोजित आदि माँ गोमती महाआरती से शनिवार को मनकामेश्वर उपवन घाट की दिव्यता अपने चरम पर थी। 31 मार्च को 101 कन्याओं के साथ मिलकर व मनकामेश्वर मठ-मंदिर की प्रमुख महंत देव्या गिरि ने आदि माँ गोमती महाआरती की हनुमन जन्मोत्सव होने के कारण इस बार गोमती आरती का आयोजन येलो फ्लावर थीम पर बेस किया गया। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी की अस्सिस्टेंट नर्सिंग सुपरिटेंडेंट शशी बाला सिंह अतिथि के रूप मे उपस्थित थी। चैत्र पूर्णिमा पर आयोजित इस गोमती आरती के मौके पर घाटों को चैत्र ऋतु के पुष्पों व हज़ारों दियो से सुशोभित किया गया था। आदि माँ गोमती महाआरती को देखने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। ​​

    11 वेदिया पर की गई आदि माँ गोमती हनुमान जन्मोत्सव महाआरती

    नमोस्तुते माँ गोमती एवं मनकामेश्वर मठ मंदिर की श्रीमहंत दिव्यगिरी जी महाराज ने मुख्य मंच से माँ गोमती की महा आरती की। पंडित डॉ श्यामलेश तिवारी व पंडित शिव राम अवस्थी के आचार्यत्व में सभी वेदियों पर एक ही वेश भूषा में सभी पंडितों ने मंत्रों उच्चार के साथ माँ गोमती की आरती और पूजा अर्चना की। महाआरती में जगदीश गुप्त “अग्रहरि”, अमित गुप्ता, यश अग्रवाल, अंकुर पांडेय, मोहित कश्यप, राजकुमार, मुकेश गुप्ता, विजय मिश्रा, अमन शुक्ला, कार्तिक तोमर, चरित्र,दीपू ठाकुर, कमल जायसवाल, नीरज निषात,  विक्की कश्यप, दिनेश शर्मा, शुभतिवारी, सोनू शर्मा, तरुण,  रामप्रिये झा, आदित्य मिश्र, मुकेश, गजेंद्र  प्रताप सिंह, हिमांशु गुप्ता ,कृष्णा सिंह की अहम भूमिका रही।

    संस्कृत कार्यक्रम मंच पर बच्चों ने दिखाए जौहर

    लखनऊ के विभिन्न विद्यालयों से आये हुए बच्चों ने आरती थाली, दीप, नृत्य नाटिका एवं कलश प्रतियोगिता  मे हिस्सा लिया। रामाधीन सिंह इंटर कॉलेज डालीगंज के आर्यन श्रीवास्तव, नई वर्ल्ड इण्टर कॉलेज की नमिता चौरसिया, ब्राइट लैंड अन्तर कॉलेज की प्रीति वर्मा, राजकीय इंटर कॉलेज की रोमा कश्यप व  सर्वोदय इंटर कॉलेज की वैष्णवी चौरसिया ने अद्भुत शिव पार्वती महादेव  गंगा अवतरण लीला प्रस्तुत कर सबका मनमोह लिया। बाद में बच्चों द्वारा कला प्रदर्शन को लेकर मनकामेश्वर मठ मंदिर की श्री महंत दिव्यगिरी जी द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

    चैत्र ऋतू रंगोली ने उत्पन किया मनोरम दृस्य

    मनकामेश्वर उपवन घाट पर वेदियों के सामने व पूरे परिसर में उपमा पांडेय के निर्देशन में रूपा, प्राची, कोमल, राखी समेत अन्य लड़कियों नेहनुमान जन्मोत्सव  के अवसर पर पीले फूलों, एवं दीपों से सुन्दर रंगोली सजाई। आरती देखने आए श्रद्धालुओ मे इन रंगोलियों के सामने सेल्फी लेने की होड़ लगी रही।

    विवेकानन्द पाण्डेय के भजनों से मंत्र मुग्द हुए श्रद्धालु

    विवेकानंद पांडेय भजन के साथ आरम्भ हुई गोमती आरती संध्या, उनके साथियों के संयोजन में घाट पर भजन संध्या का आयोजन हुआ। गुरु मेरी पूजा, नमोस्तुते माँ गोमती,जय गणपति गण नायक…  शंकर स्तुति व अन्य भजन सुनकर दर्शक भाव विभोर हो गए । इनके साथ संगत मे ज्योति प्रकाश शुक्ल, तबले पर मुकेश शुक्ला, पैड पर सोनू शर्मा ने साथ दिया।

    श्रद्धालुओ के लिए लगाया गया फ्री यूनानी मेडिकल कैंप

    लखनऊ के विक्टोरिया गंज स्थित फेमिना यूनानी रिसर्च सेंटर ने फ्री मेडिकल कैंप नमोस्तुते माँ गोमती महाआरती स्थल पर आयोजित किया। डॉ सलमान खालिद एवं बदर सईद के नेतृत्व मे आयोजित इस कैम्प मे प्राचीन यूनानी काप्पिंग विधि से समस्त श्रद्धालुओ को फ्री दवाएं वितरित की गई।

    Keep Reading

    जब एकादशी का पुण्य जुड़ता है पितरों के कल्याण से: 6 अक्टूबर को इन्दिरा एकादशी

    Pitru Paksha 2026: Shraddh rituals to begin on September 26; Sarvapitra Amavasya on October 10.

    पितृ पक्ष 2026: 26 सितंबर से शुरू होगी श्राद्ध परंपरा, 10 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या

    Anant Chaturdashi is on September 25; Lord Vishnu's 'Anant' (infinite) form will be worshipped.

    अनंत चतुर्दशी 25 सितंबर को, भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की होगी पूजा

    वामन द्वादशी आज: भगवान विष्णु के वामन अवतार की कथा, पूजा-विधि और महत्त्व

    Lucknow Ganesh Visarjan

    ढोल-नगाड़ों के बीच निकली गणपति विसर्जन शोभायात्रा, उमड़े श्रद्धालु

    The supreme Parivartini Ekadashi, which bestows merit, heaven, and liberation, and destroys sins.

    पुण्य, स्वर्ग और मोक्ष को देने वाली व पापों का नाश करने वाली उत्तम परिवर्तिनी एकादशी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    October 5, 2026
    Teachers' 11-point demands resonated at the TFI conference; calls made for the old pension scheme and relief regarding the TET.

    टीएफआई सम्मेलन में शिक्षकों की 11 सूत्रीय मांगें गूंज उठीं, पुरानी पेंशन और टीईटी से राहत की मांग

    October 5, 2026

    अकीदा बनाम अंधविश्वास: पक्के विश्वास और भटकती भीड़ की दास्तान

    October 5, 2026
    Anuj Yadav becomes Lucknow's chess champion; wins the title with 5.5 points after drawing the final game.

    अनुज यादव बने लखनऊ के शतरंज चैंपियन, आखिरी बाजी ड्रॉ कर 5.5 अंक से जीता खिताब

    October 4, 2026

    जब एकादशी का पुण्य जुड़ता है पितरों के कल्याण से: 6 अक्टूबर को इन्दिरा एकादशी

    October 4, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading