Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, May 1
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»TV / Smart Phone

    बलिदान, दृढ़ता और समर्पण की अनकही कहानी दिखायेगा ‘धर्म योद्धा गरुड़’

    ShagunBy ShagunMay 19, 2022 TV / Smart Phone No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 827

    इंदौर,19 मई 2022 : सोनी सब के पौराणिक भव्य शो धर्म योद्धा गरुड़ ने अपनी दिलचस्पn कहानी और अलग-अलग किरदारों से अपने प्रशंसकों का ध्यातन खींचने में लगातार सफलता हासिल की है। मां-बेटे के अनूठे रिश्ते को दिखाने से लेकर बलिदान, दृढ़ता और समर्पण की अनकही कहानी बताने के लिए भारतीय धर्मशास्त्रों के कम ज्ञात किरदारों को हमारे सामने प्रस्तुत करने तक, इस शो ने भारतीय टेलीविजन पर एकदम अलग अनुभव पेश किया है।

    अपनी कामयाबी के बारे में बात करने के लिए, गरुड़ (फैज़ल खान) अपने को-स्टाअर्स विनता (तोरल रसपुत्रा), कादरू (पारुल चौहान) और कालिया (अंकित राज) के साथ आज इंदौर शहर पहुंचे। सभी कलाकारों ने यहां अपने प्रशंसकों से मुलाकात की।

    दासता में जन्मे गरुड़ एकमात्र उद्देश्य के साथ बड़े होते हैं कि अपनी माँ को अधीनता से मुक्त कराएंगे। अपनी माँ का सम्मान लौटाने की शपथ को पूरा करने के लिये गरुड़ सूर्यलोक से कादरू के लिये सूर्यफूल लाने की साहसिक यात्रा आरंभ करते हैं, इस आशा के साथ कि कादरू अब उनकी माँ विनता को दासता से मुक्तय करने पर विचार करेगी। गरुड़ न केवल सूर्यफूल प्राप्तल करते हैं, बल्कि शनिदेव से एक वरदान भी पाते हैं, जिससे वे अपनी इच्छाग के अनुसार अपना आकार बदल सकते हैं। हालांकि, अपना लक्ष्य पूरा होने के बावजूद गरुड़ को लौटने पर यह पता चलता है कि उनके पंखों में छुपे उनके नागबंधु सूर्यदेव के ताप से आधे जल गये हैं और उनकी इस स्थिति का आरोप गरुड़ और उनकी माँ विनता पर लग जाता है। कादरू के पुत्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये गरुड़ क्यों करेंगे?

    गरुड़ की भूमिका निभा रहे फैज़ल खान ने कहा, “इस किरदार को निभाते हुए मुझे इतना कुछ सीखने को मिल रहा है कि उसे शब्दों में बयां करना कठिन है। हर नया अध्यािय एक नई चुनौती लेकर आता है और मैं अपनी क्षमता से बढ़कर प्रदर्शन करता हूँ।

    विनता की भूमिका निभा रहीं तोरल रसपुत्रा ने कहा, “विनता के किरदार के विभिन्न पहलुओं का स्पर्श करते हुए मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। सतही तौर पर यह किरदार कमजोर और दबा हुआ लगता है, लेकिन विनता सबसे ज्याोदा मजबूत है, क्यों कि उसे सारे रहस्यय पता हैं, लेकिन वह अपने बेटे की भलाई के लिये उन्होंने छुपा रही है। उसका किरदार भारतीय माइथोलॉजी के सबसे निस्वार्थ किरदारों में से एक भी है और मुझे उम्मीद है कि मैं इस किरदार को निभाने में न्याीय कर पा रही हूँ। अपने बेहतरीन साथी कलाकारों के साथ आज इंदौर आकर मैं वाकई उत्सा हित हूँ और यहाँ से मिल रहा प्या‍र और समर्थन देखकर खुश हूँ।”

    शातिर कादरू की भूमिका निभा रहीं पारूल चौहान ने कहा, “एक एक्टरर के तौर पर कादरू जैसा जटिल किरदार निभाना संतोषजनक और रचनात्माक रूप से संतुष्टि देने वाला है। ऐसा ईर्ष्या‍लु और नकारात्मैक किरदार निभाने के लिये काफी मानसिक तैयारी करनी पड़ती है, जिसके लिये राज करना सबसे ज्या्दा मायने रखता है। इसके लिये पहले अपने भीतर क्रूरता लानी पड़ती है, जिसमें मुझे सबसे ज्याजदा मजा आ रहा है। मुझे खुशी है कि मैं कादरू के किरदार को ठीक से निभा रही हूँ और दर्शकों को उस पर यकीन दिला रही हूँ। मैं इंदौर में एक सुखद दिन बिताने और अपने प्रशंसकों से बात करने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।”

    कालिया की भूमिका निभा रहे अंकित राज ने कहा, “कालिया के किरदार को निभाने की सबसे अच्छीद बात यह है कि उसे बुरा होने का कोई पछतावा नहीं है। गरुड़ के लिये वह सहजता से घृणा रखता है, उसका घमंड उसके साथ ही चलता है और अपने भाई के जीवन को दुखमय बनाने में वह कोई कसर नहीं छोड़ेगा। दर्शकों से इतना प्याार मिलना बे‍हतरीन है और हम उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरने का वादा करते हैं। मैं आज इंदौर में अपने साथी कलाकारों और प्रशंसकों के साथ ढेर सारी मस्तीन करने और उन्हेंइ अपने सफर का हिस्साक बनाने के लिए उत्सुदक हूं।”

    बता दें कि ‘धर्म योद्धा गरुड़’, का प्रसारण सोमवार से शनिवार, शाम 7 बजे, केवल सोनी सब पर होता है।

    Shagun

    Keep Reading

    Deepika Padukone in Action Mode Even During Pregnancy, Set to Shine in ‘Raaka’

    ‘राका’ में दीपिका पादुकोण को मिला पावरफुल रोल

    Twists at Every Turn: Murder Mystery ‘M4M’ Keeps Audiences Guessing

    ₹1 लाख की अनोखी चुनौती! मर्डर मिस्ट्री फिल्म ‘M4M’ में ट्विस्ट पर ट्विस्ट

    Tina Thadani was overjoyed after meeting Rihanna! “I’ve been a fan since her very first song.”

    रिहाना से मिलकर खुशी से झूम उठी टीना ठडानी! “मैं उनके पहले गाने से ही फैन हूं”

    “Pankh Hote To Ud Jaate” Trailer Opens a Door to Mystery

    ‘पंख होते तो उड़ जाते’ का ट्रेलर बना मिस्ट्री का दरवाज़ा

    Who Is Khushi Mukherjee’s Secret Fan?

    खुशी मुखर्जी की जिंदगी में किसकी दस्तक?

    A Royal Gown Worth ₹3 Lakhs! Parul Yadav Steals the Show on the Red Carpet.

    ₹3 लाख का शाही गाउन! रेड कार्पेट पर पारुल यादव ने मचाया धमाल

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    जानो तो बुद्ध की सहजता सबसे सहज वरना अति जटिल

    April 30, 2026
    From the Tennis Court to the World of AI: Elysia Nicolas Launches ‘BookKards’ in Collaboration with Meta India

    टेनिस कोर्ट से AI की दुनिया तक: Eylsia Nicolas ने Meta India के साथ मिलकर लॉन्च किया ‘BookKards’

    April 30, 2026
    Inferno on the Return from Vaishno Devi: A Family Wiped Out in an Instant on the Alwar Expressway

    वैष्णो देवी से लौटते वक्त आग का तूफान: अलवर एक्सप्रेसवे पर एक पल में खत्म हुआ परिवार

    April 30, 2026
    Joke of the Day: Trump's Mess

    जोक ऑफ़ द डे : ट्रम्प का रायता

    April 30, 2026

    भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन: स्वच्छ भविष्य की ओर एक ठोस कदम

    April 30, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading