
के धौलपुर से सपना की रिपोर्ट
मध्यप्रदेश के बैतूल के रहने वाले एक बेटे ने अपने पिता को रात में ठहरने के लिए धौलपुर रेलवे स्टेशन पर रिटर्निंग रूम को बुक कराया। परिवार के सदस्यों ने रात अच्छे से बिताई। इसके बाद सुबह नहाने के लिए पिता बाथरूम गया और गीजर का बटन जैसे ही दबाया तो करंट ने पिता को चपेट में ले लिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जीआरपी पुलिस ने बताया कि बैतूल निवासी श्रीराम अग्रवाल अपनी पत्नी को डॉक्टर को दिखाने के लिए बडे बेटे दिनेश और बेटी के साथ दिल्ली गया था। रविवार को धौलपुर जिले के बाड़ी कस्बे में श्रीराम के साले के बेटे की शादी थी। श्रीराम रविवार को दिल्ली से धौलपुर के लिए रवाना हुआ। रात को 8:30 बजने पर वह छोटे बेटे के कहने पर स्टेशन पर ही रेलवे के बने रिटर्निंग रूम में रूक गया था। सुबह तैयार होते समय हादसा हो गया और श्रीराम की मौत हो गई।







