शिमला ।भारतीय जनता पार्टी मकर संक्रांति के बाद पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नियुक्त करेगी।पार्टी सूत्रों के अनुसार हिमाचल में भारतीय जनता पार्टी संगठन और सत्ता के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए केंद्रीय नेतृत्व प्रेम कुमार धूमल को प्रदेशाध्यक्ष बनाकर हिमाचल की राजनीति को स्थायित्व प्रदान करने का काम करेगी।उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री के रुप में जयराम ठाकुर की नियुक्ति होने के बाद से हिमाचल के कद्दावर नेता प्रेम कुमार धूमल के उपेक्षित होने के बाद प्रदेश की राजनीति में उथल पुथल की संभावना बन सकती है।इसको नियंत्रित करने के लिए प्रेम कुमार धूमल को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर भाजपा संगठन और सत्ता के बीच तालमेल बनाएगी|
Keep Reading
Add A Comment







