Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 18
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»साहित्य

    डिजिटल बदनामियां

    By November 10, 2017 साहित्य No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 617

    व्यंग्य: अंशुमाली रस्तोगी

    इस भीषण डिजिटल जमाने में आप पर हर पल निगाह रखने वालो की कमी नहीं। किसी न किसी बहाने वो आप की हर बात जानने को उत्सुक यों रहते हैं मानो उनका आप पर कोई किताब लिखने का विचार हो! तमाम ऐसे किस्से भी सामने आए हैं कि जब किसी को किसी की जासूसी के पुख्ता प्रमाण मिले हैं। डिजिटल युग में जासूसी कोई खास बड़ा मुद्दा न रही अब। हैकर्स की तो रोजी-रोटी ही इस पर टिक कर चला करती है। कई हैकर्स ने तो सेलिब्रिटियों के ट्विटर, फेसबुक एकाउंट कहकर हैक किए हैं। इतिहास के पन्नों में जा चुकी खबरें इस बात की गवाह हैं।

    हालांकि मैं कोई सेलिब्रिटी नहीं फिर भी कोशिश मेरी यही रहती है कि मैं अपने सोशल मीडिया से जुड़े एकाउंट्स को बचाए रखूं। कुछ ऐसा न लिखूं कि अगला मेरे एकाउंट पर गिद्ध दृष्टि डालकर बैठ जाए। यहां पर न्यूट्रल बने रहने में ही फायदा है। न काऊ से दोस्ती न काऊ से बैर।

    मैं यह भी बहुत अच्छी तरह से जानता हूं कि खुदा-न-खास्ता मेरा एकाउंट अगर हैक होता भी है तो मुझे बदनामी जो मिलनी है सो तो मिलेगी ही पर नाम भी बहुत होगा। रातभर में मैं सेलिब्रिटी टाइप बन जाऊंगा। न केवल इंडियन बल्कि विदेशी मीडिया भी मुझे हाथों-हाथ लेगा। ट्विटर और फेसबुक पर मैं ट्रोल किया जाऊंगा। डिजिटल युग में सोशल बदनामी से मिला नाम ऊंची हैसियत रखता है।

    ऐसे जाने कितने ही नाम जिन्हें कल तक कोई न जानता था न पहचानता- एक दफा वे सोशल मीडिया में बदनाम क्या हुए, रात भर में बादशाह बन गए। बच्चा-बच्चा तक उनके नाम और काम से यों परिचित हो गया मानो- उन्होंने कोई ऊंची रिसर्च की हो! कई बदनाम नाम आज राजनीति में अपना सिक्का जमाकर चला रहे हैं।

    उनकी कथित बदनामियों को देखकर कभी-कभी तो मेरा दिल भी करता है जरा-बहुत यहां मैं भी बदनाम हो लूं। क्या जाता है? बाकी जो होगा सो होगा ही पर डिजिटल वर्ल्ड में नाम तो पा ही जाऊंगा। दुनिया में नाम का ही खेल है सारा। जिसका नाम है उसी के ठाठ हैं। ये इज्जत और आदर्शवाद सब बेकार की किताबी बातें हैं। जिनसे न फेम मिलना है नेम।

    रही बात दुनिया की तो उसी फिक्र ही कौन करता है। यों भी, ये दुनिया कौन-सी दूध की धुली है! उसके गिरेबान में भी हजार दाग लगे पड़े हैं। ईमानदार और नेक लोगों के साथ इसने क्या किया, बताने की आवश्यकता नहीं। दुनिया से तो वो डरे जिसे इसकी गुलामी पसंद हो।
    ये तय तो कर ही लिया है मैंने कि सोशल वर्ल्ड में एक बार बदनाम तो जरूर होना है मुझे। हर चीज का अनुभव लेना चाहिए। जहां इतने बरस इज्जत का मजा लिया अब थोड़ी बदनामी का लुत्फ भी ले लेंगे, क्या चला जाएगा। हो सकता है, किस्मत का सितारा यहीं से चमक जाए। अच्छे दिन आते देर ही कितनी लगती है।

    बदनामी के रास्ते मिला नाम अब लोगों की इज्जत का सिंबल बन चुका है। उन्हें पूजा जाने लगा है। उनके चाहने वाले बड़े ध्यान से उन्हें सुनते हैं। मौके का फायदा उठाने में कोई हर्ज नहीं। कोशिश बस यही होनी चाहिए कि डिजिटल बदनामी जीवन में फेम लेकर आए। ठीक है न…!

    Keep Reading

    The saga of the 'Iron Man'—who united 565 princely states—now arrives on a Delhi stage.

    565 रियासतों को एक सूत्र में पिरोने वाले ‘लौह पुरुष’ की गाथा अब दिल्ली के मंच पर

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    "Books focus the mind and connect it with traditions" - Brajesh Pathak; Isha-Misha Ratan's Kathak performance captivated the audience

    ‘पुस्तकें मन को एकाग्र कर परंपराओं से जोड़ती हैं’-ब्रजेश पाठक; ईशा-मीशा रतन की कथक प्रस्तुति ने मोहा मन

    A Grand Gathering of Books: 23rd 'National Book Fair' to be Held in Lucknow Starting October 1st

    किताबों का महाकुंभ: लखनऊ में 1 अक्टूबर से सजेगा 23वां ‘राष्ट्रीय पुस्तक मेला’

    Union with Emptiness

    शून्यता से मिलन

    Grand launch of two new works by Dr. Vidyasagar Upadhyay on Hindi Diwas

    हिन्दी दिवस पर डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो नई कृतियों का भव्य लोकार्पण

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    The saga of the 'Iron Man'—who united 565 princely states—now arrives on a Delhi stage.

    565 रियासतों को एक सूत्र में पिरोने वाले ‘लौह पुरुष’ की गाथा अब दिल्ली के मंच पर

    October 18, 2026
    JUST CORSECA enters the home entertainment market: Launches affordable smart projectors

    होम एंटरटेनमेंट बाजार में JUST CORSECA की एंट्री: लॉन्च किए किफायती स्मार्ट प्रोजेक्टर

    October 18, 2026
    Deaths of five members of the same family in Noida spark a sensation; talk of hunger and financial distress raises questions.

    नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से सनसनी, भूख और आर्थिक तंगी की चर्चा ने उठाए सवाल

    October 17, 2026
    Major relief for actor Rajpal Yadav from the Supreme Court in a cheque bounce case; court orders the release of his passport.

    चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, पासपोर्ट रिलीज करने का आदेश

    October 16, 2026

    दिल की सेहत: खून का गाढ़ापन दूर करने और उसे प्राकृतिक रूप से पतला रखने के आसान उपाय

    October 16, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading