मलखान सिंह जिला चिकित्सालय के सभागार में विश्व मधुमेह दिवस पर संबोधित करती एडी हैल्थ
अलीगढ़, लखनऊ 17 नवंबर। विश्व मधुमेह दिवस पर एक गोष्ठी का आयोजन मलखान सिंह जिला चिकित्सालय के सभागार में एनसीडी सेल के सहयोग से किया गया। उक्त गोष्ठी का षुभारम्भ डा. मधु सक्सेना, अपर निदेषक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अलीगढ मण्डल अलीगढ द्वारा अपने विचारों से किया गया। अपर निदेषक द्वारा महिलाओं में बढते हुए डायबिटिज रोग पर चिंता व्यक्त की गयी। उक्त गोष्ठी में डा. एमएल अग्रवाल, मुख्य चिकित्साधिकारी अलीगढ, डा. रामकिषन मुख्य चिकित्सा अधीक्षक मलखान सिंह जिला चिकित्सालय, डा. एसपीसिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला मलेरिया अधिकारी डा. राहुल कुलश्रेश्ठ, डा. दीपक वार्श्णेय, विनयकांत, रागिनी सिंह, प्रवेष कुमार वार्श्णेय, तथा षहरी आषाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।
मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा डायबिटिज के लक्षण व बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। डा. नाहिद रिजवी, स्त्री रोग विषेशज्ञ ने बताया कि गर्भवती महिलाओं का समय समय पर डायबिटिज की जांच करानी चाहिए, जिससे कि प्रसव के समय कोई परेशानी उत्पन्न न हो। डा. दीपक वार्श्णेय ने बताया कि डायबिटिज को हम उचित खान पान व नियमित एक्सरसाइज द्वारा नियंत्रित कर सकते हैं। गोष्ठी का समापन डा. एसपीसिंह, नोडल अधिकारी एनसीडी द्वारा किया गया। डा. एसपी सिंह ने नान कम्यूनिकेबल डिजिज के बारे में विस्तार से बताया तथा लोगों का अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए कहा, जिससे कि डायबिटिज से बचा जा सके। उन्होंने डायबिटिज के मरीजों को उचित खान पान व समय से दवा लेने की सलाह दी।







