अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सियासती कलाबाजियों से जहां सारी दुनिया दंग है, वहीं अब यह भी पता लगा है कि उनको मीठा खाना काफी पसंद है। उनकी खास पसंदीदा मिठाइयों में पिंक स्टारबस्ट और टूटी रोल्स शामिल हैं।
यह जानकारी व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने उस वक्त दी जब बच्चों के लिए आयोजित टेक अवर डॉटर्स एंड सन्स टू वर्क डे पर उन्होंने पत्रकारों और बच्चों को संबोधित किया। इस दिन व्हाइट हाउस में बच्चों के लिए कई गतिविधियां आयोजित की गई।
प्रेस सचिव से जब एक बच्चे ने पूछा कि ट्रंप रोज कितनी कैंडी खाते हैं, तो लेविट ने हंसते हुए जवाब दिया कि ट्रंप बहुत ज्यादा कैंडी खाते हैं और बताया कि उन्हें पिंक स्टारबस्ट और टूटी रोल्स खास पसंद हैं।







