पृथ्वीराज का ‘कुम्भा’ लुक मचाएगा सनसनी: 15 नवंबर को रामोजी फिल्म सिटी में मेगा लॉन्च
मुंबई : भारतीय सिनेमा में इन दिनों दो बड़े धमाके होने को तैयार हैं। एक तरफ एस.एस. राजामौली की मेगा फिल्म ‘ग्लोब ट्रॉटर’ से पृथ्वीराज सुकुमारन का खतरनाक विलेन ‘कुम्भा’ का पहला लुक सामने आकर सनसनी मचा रहा है, तो दूसरी तरफ ग्लैमरस अभिनेत्री निकिता रावल अपने नए डिजिटल प्रोजेक्ट की बिहाइंड-द-सीन झलकियों से सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही हैं।
राजामौली के निर्देशन में बन रही ‘ग्लोब ट्रॉटर’ में महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि पृथ्वीराज हाई-टेक व्हीलचेयर पर बैठे दमदार विलेन के रूप में नजर आएंगे। राजामौली ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लिखा, “कुछ ऐसा जो पहले कभी नहीं किया!” फिल्म का क्लाइमैक्स इन दिनों शूट हो रहा है, जिसमें तीनों स्टार्स साथ दिखेंगे।
वहीं, 15 नवंबर को हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में फिल्म का भव्य लॉन्च इवेंट होने जा रहा है, जिसे भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा शोकेस बताया जा रहा है। ‘बाहुबली’ और ‘आरआरआर’ के बाद राजामौली एक बार फिर इतिहास रचने को तैयार हैं।
इसी बीच, निकिता रावल ने अपने नए शूट की स्टाइलिश तस्वीरें साझा कर फैंस को उत्साहित कर दिया है। सूत्रों के अनुसार, यह एक हाई-ऑक्टेन डिजिटल सीरीज़ है, जो उनके करियर का नया मुकाम साबित हो सकती है। रहस्यमय अंदाज में निकिता ने कहा, “घोषणा बहुत जल्द होगी!” फैंस अब बेसब्री से दोनों प्रोजेक्ट्स के आधिकारिक ऐलान और रिलीज़ का इंतजार कर रहे हैं।







