‘स्पाइडर-मैन’ और ‘द ओडिसी’ की मौजूदगी के बावजूद टियर-2 व टियर-3 शहरों में शो जारी
मुंबई। अकाशादित्य लामा की फिल्म ‘दुल्हनिया ले आएगी’ बॉक्स ऑफिस पर तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर चुकी है। ‘स्पाइडर-मैन’ और ‘द ओडिसी’ जैसी बड़ी हॉलीवुड रिलीज के बीच भी फिल्म सिनेमाघरों में चल रही है।
वर्ड ऑफ माउथ के कारण परिवारों और युवा दर्शकों का रुझान बना हुआ है। टियर-2 और टियर-3 शहरों में फिल्म दर्शकों को आकर्षित कर रही है। रिपीट व्यूइंग के चलते कई जगहों पर प्रदर्शकों ने शो बरकरार रखे हैं और कुछ स्थानों पर नए शो भी जोड़े गए हैं।
निर्माता सिद्धार्थ बनर्जी, अकाशादित्य लामा और विकास अग्रवाल ने कहा कि तीसरे हफ्ते में पहुंचने का कारण दर्शकों की प्रतिक्रिया और वर्ड ऑफ माउथ है। फिल्म में खुशाली कुमार, महेश मांजरेकर, पीयूष मिश्रा, ओंकार कपूर, इस्तमबॉस, बी.सी. आंटी और अगु स्टेनली चिएडोजी हैं।






