Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, July 10
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    प्राकृतिक संसाधनों के दोहन से जूझती पृथ्वी, जरुरत है भूगर्भ जल सरंक्षण की

    ShagunBy ShagunJuly 23, 2021 Current Issues No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 823

    डॉ दिलीप अग्निहोत्री

    प्राकृतिक संसाधनों के अत्यधिक दोहन ने अनेक प्रकार की समस्याओं को जन्म दिया है। पर्यावरण का नुकसान हुआ। प्रदूषण में वृद्धि हुई। भूगर्भ जल का स्तर भी नीचे गिरता गया। इस स्थिति को रोकने के लिए पिछले कई दशकों से पर्याप्त प्रयास नहीं किये गए। इससे समस्या बढ़ती रही। विगत चार वर्षों में उत्तर प्रदेश सरकार ने इस दिशा में अनेक योजनाएं लागू की गई। इनके सकारात्मक परिणाम मिल रहे है।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भूगर्भ स्तर के संबन्ध में विगत सवा चार वर्षों के दौरान प्रदेश को क्रिटिकल से सेमी क्रिटिकल स्थिति में पहुंचाने में सफलता मिली है। भूजल स्तर के उन्नयन हेतु वर्ष तीन वर्ष पूर्व अटल भूजल योजना का शुभारम्भ किया गया था। प्रारम्भ में इस योजना के अंतर्गत छब्बीस जनपद आच्छादित थे। वर्तमान में अटल भूजल योजना पूरे प्रदेश में संचालित की जा रही है। इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे हैं। उत्तर प्रदेश में बड़ी जनसँख्या और भौगौलिक विविधता है। इसके दृष्टिगत प्रदेश के अलग अलग क्षेत्रों में अलग अलग मॉडल अपनाकर जल प्रबन्धन के कार्य किए जा रहे हैं।

    वर्षा जल संचयन हेतु चित्रकूट क्षेत्र में तालाबों, कुओं का निर्माण एवं जीर्णोद्धार तथा वाराणसी में निष्प्रयोज्य हैण्डपम्पों का उपयोग जैसे मॉडल अपनाए गए हैं। भूजल में फ्लोराइड, आर्सेनिक जैसे तत्वों को कम करने तथा पानी के खारेपन को दूर करने के निरन्तर प्रयास किए जा रहे हैं। शुद्ध पेयजल आपूर्ति का भी अभियान चलाया गया। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इससे अनेक बीमारियों से बचा जा सकता है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के जनपदों में इंसेफेलाइटिस से पहले कई मौतें हो जाती थीं। लेकिन विगत सवा चार वर्षों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं, स्वच्छता एवं पाइपलाइन द्वारा शुद्ध पेयजल की व्यवस्था से इस बीमारी से होने वाली मृत्यु में पंचानबे प्रतिशत की कमी आयी है। स्वच्छ भारत मिशन द्वारा लोगों को शौचालय उपलब्ध कराए गए। इन प्रयासों से हमने डायरिया व अन्य जल जनित बीमारियों से बहुत हद तक निजात पायी है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने वर्षा जल संचयन हेतु भूगर्भ जल प्रबन्धन एवं विनियमन अधिनियम बनाया है। सरकारी भवनों,स्कूल,कॉलेजों की इमारतों तथा प्राधिकरणों के नियमों में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग को अनिवार्य किया गया है।

    विगत चार वर्षों में लगभग सौ करोड़ पौधे रोपित कर उन्हें संरक्षित किया जा रहा है। प्रदेश में गंगा यात्रा,गंगा हरितिमा कार्यक्रम शुरू किए गए। गंगा जी के तटवर्ती क्षेत्र को जैविक खेती से जोड़ा जा रहा है। नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत प्रदेश में नदी संवर्धन एवं जल प्रबन्धन के कार्य संचालित किए जा रहे हैं। खेत की मेड पर फलदार वृक्ष लगाने वाले किसान को राज्य सरकार द्वारा निःशुल्क पौधे प्रदान किए जा रहे हैं तथा जैविक वृक्षारोपण अपनाने वाले किसानों को तीन वर्ष तक अनुदान प्रदान किया जा रहा है। बुन्देलखण्ड, विन्ध्य क्षेत्र में हर घर नल योजना क्रियान्वित की जा रही है। प्रदेश के पचास हजार राजस्व ग्रामों तक यह योजना क्रियान्वित की जाएगी।

    Shagun

    Keep Reading

    A new form of corruption: retired officials also found hoarding ill-gotten wealth.

    भ्रष्टाचार का नया रूप, अब रिटायर्ड अधिकारियों में भी लूट का खजाना

    ChatGPT, Gemini, Claude, DeepSeek AI

    एआई मौलिक सोच को चुनौती दे रहा है: क्या हम ‘सोचने’ की क्षमता खो रहे हैं?

    संसद का मानसून सत्र: राजनीति में आपराधिक छवि पर सख्त प्रहार का इंतजार

    13 वर्षीय मासूम पर 32 दरिंदों का 5 दिन का अत्याचार – समाज की शर्म और व्यवस्था की नाकामी

    What kind of perfection does Aamir Khan want in the wedding, after all?

    आखिर शादी में कौनसा परफेक्शन चाहते हैं आमिर खान

    अग्निकांडों की repeating त्रासदी: हाईकोर्ट ने ठीक कहा, अब सरकार जागे!

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Kept her husband's promise; in-laws gave their daughter-in-law a new life by embracing her as a daughter.

    पति के वादे को निभाया, सास-ससुर ने बहू को बेटी बनाकर दी नई जिंदगी

    July 9, 2026

    यूपी में मानसून ने ली रफ्तार! झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना

    July 9, 2026
    Harshita Sahu, a daughter from a small town, has won the crown of Miss Universe Madhya Pradesh 2026

    छोटे शहर की बेटी हर्षिता साहू ने जीता मिस यूनिवर्स मध्य प्रदेश 2026 का ताज, अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 के ग्रैंड फिनाले में दिखाएंगी अपना जलवा!!

    July 9, 2026
    A silent scream! Congratulations! Congratulations! Congratulations!

    एक मौन चीख! अभिनंदन! अभिनंदन!अभिनंदन!

    July 9, 2026
    A new form of corruption: retired officials also found hoarding ill-gotten wealth.

    भ्रष्टाचार का नया रूप, अब रिटायर्ड अधिकारियों में भी लूट का खजाना

    July 8, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading