लखनऊ, 3 अगस्त, 2021: सिटी मोन्टेसरी स्कूल के इण्टरनेशनल रिलेशन्स विभाग द्वारा ग्लोबल इण्टरफेथ सम्मेलन का आयोजन 5 अगस्त, वृहस्पतिवार को प्रातः 11.30 बजे से सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) ऑडिटोरियम में किया जा रहा है।
इस अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन में देश-विदेश के विभिन्न धर्मो के अनुयायी, विचारक, शिक्षाविद्, समाजसेवी व अन्य प्रबुद्ध हस्तियाँ अपने विचारों से अवगत करायेंगे। उक्त जानकारी सी.एम.एस. के इण्टरनेशनल रिलेशन्स विभाग के प्रमुख शिशिर श्रीवास्तव ने दी है।
उन्होंने बताया कि सम्मेलन में शामिल होने वाले कुछ प्रख्यात हस्तियों में ईसाई धर्म से फादर एन्ड्रयू डिहूना, जैन धर्म से श्री शैलेन्द्र जैन, इस्लाम धर्म से मौलाना डा. कल्बे सिब्तेन (नूरी), मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली, मोहम्मद मौलाना यासूब अब्बास, बुद्ध धर्म से श्री भीखू ज्ञानलोक, हिन्दू धर्म से श्री मधु स्मिता दास, सिख धर्म से श्री हरपाल सिंह जग्गी, बहाई धर्म से डा. जगदीश गाँधी आदि प्रमुख हैं।
इण्टर-स्टेट एबेकस प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्र को सिल्वर मेडल
लखनऊ, 3 अगस्त, 2021: सिटी मोन्टेसरी स्कूल, चौक कैम्पस के कक्षा-5 के छात्र आदर्श वर्मा ने इण्टर-स्टेट रीजनल ऑनलाइन एबेकस प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीता किया है। यह प्रतियोगिता शैक्षिक संस्था ब्रेनोब्रेन के तत्वावधान में आयोजित की गई।
सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेश के कई प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग कर अपनी गणितीय प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. चौक कैम्पस के इस प्रतिभाशाली छात्र ने एबेकस के माध्यम से विभिन्न ट्रिक्स अपनाकर गणित के सवालों के जवाब निकाले एवं अपनीप्रतिभा का प्रदर्शन कर सिल्वर मेडल जीता।







