लखनऊ, 26 मार्च 2021: शिक्षिकाएं सुश्री रचना बंसल एवं सुश्री शर्मिष्ठा सेनगुप्ता ने सेंटा टीचिंग प्रोफेशनल्स ओलम्पियाड में नेशनल टाॅपर का खिताब अर्जित कर सी.एम.एस. का रौशन किया है। बता दें कि इस प्रतिष्ठित ओलम्पियाड में सुश्री रचना बंसल ने मिडिल स्कूल स्तरीय गणित विषय में जबकि सुश्री शर्मिष्ठा सेनगुप्ता ने अंग्रेजी विषय के पठन-पाठन में टाॅप किया है।
सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी ने बताया कि सेंटा टीचिंग प्रोफेशनल्स ओलम्पियाड अपने आप में देश भर के शिक्षकों के लिए शिक्षण उत्कृष्टता का प्रमाण है, जिसे पूरे देश में सराहा जाता है। यह ओलम्पियाड सेन्टर फाॅर टीचर एक्रिडिटेशन (सेन्टा) के तत्वावधान में आयोजित हुआ, जिसमें देश भर के लगभग 10,000 से अधिक विद्यालयों के शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।







