लखनऊ, 28 फरवरी 2019: सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के तत्वावधान में
20वें कॉमनवेल्थ युवा सम्मेलन का भव्य आयोजन आगामी 2 मार्च, शनिवार को प्रातः 11.30
बजे से विद्यालय के ऑडिटोरियम में किया जायेगा। श्रीमती पद्मजा चौहान, आईपीएस
इन्सपेक्टर जनरल ऑफ पुलिस, उ.प्र. पुलिस रिक्रूटमेन्ट बोर्ड, उ.प्र. इस अवसर पर मुख्य
अतिथि होंगी।
मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि यह सम्मेलन ‘ए कनेक्टेड कॉमनवेल्थ’ विषय पर आयोजित किया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत छात्र भाषण प्रतियोगिता एवं समूह परिचर्चा के माध्यम से विभिन्न देशों के बीच साँस्कृतिक, अर्न्तसास्कृतिक एवं अन्तर्राष्ट्रीय समझ विकसित करने के विकल्पों पर विचार-विमर्श करेंगे।
श्री शर्मा ने बताया कि ‘कॉमनवेल्थ डे’ प्रत्येक नागरिक को विश्व समाज से जुड़ने का अवसर प्रदान करता है। संयुक्त राष्ट्र संघ के बाद कॉमनवेल्थ विश्व के सबसे अधिक 52 देशों का संगठन है, जहाँ विभिन्न संस्कृतियों एवं सभ्यताओं का संगम सहज ही उपलब्ध है।







