सेलेब्रिटीज़ की ओर से लॉन्च किया गया एक्सक्लुज़िव कोर्स
भारत में एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म सेलेब्रिटीज़ के माध्यम से एक्सक्लुज़िव कोर्स का लॉन्च किया है। यह स्टार्टअप लर्निंग के लिए क्रिएटिव चैम्पियन की भूमिका निभाएगा क्योंकि इसके माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े टॉप सेलेब्रिटीज़ उचित कीमतों पर वीडियो आधारित कोर्स पेश करेंगे।
सत्र का पहला सेट प्लेटफॉर्म पर पहले से उपलब्ध है, जिसमें देश के अग्रणी क्रिकेटर सुरेश रैना, यजुवेन्द्र चहल और भुवनेश कुमार तथा पॉप क्वीन नेहा कक्कड़ और कॉमेडियन बिस्वा कल्याण रथ शामिल हैं। इस माह वे डिवाइन और गली गैंग्स तथा जाने-माने म्युज़िक कम्पोज़र अमित त्रिवेदी के साथ प्रोग्राम पेश करेंगे।
गायिका नेहा कक्कड़ ने कहा, ‘‘कई साल पहले जब मैं इंडस्ट्री में ब्रेक पाना चाहती थी, अगर उस समय मुझे ऐसा प्लेटफॉर्म मिलता, तो बहुत फायदेमंद होता। आज मैं ऐसी स्थिति में हूं कि आगामी स्टार्स और सिंगर्स को सीखने और आगे बढ़ने के लिए मार्गदर्शन दे सकती हूं। इस मंच के माध्यम से मैं वो सब कुछ बताउंगी जो मैंने अपने करियर के दौरान अनुभव किया है और मेरे ये अनुभव निश्चित रूप से महत्वाकांक्षी युवाओं के करियर में मददगार होंगे।’’
सह-संस्थापक ईशान प्रीत सिंह ने इस अवधारणा के बारे में बात करते हुए कहा, ‘‘हमारा मानना है कि मौजूदा दौर में नॉन-एकेडमिक कोर्सेज़ के लिए एक बड़ा अंतर मौजूद है, जिसके चलते लोग पारम्परिक क्लासरूम के दायरे से बाहर जाकर अपनी पसंद के क्षेत्र में करियर नहीं बना पाते। इसके अलावा सफल लोगों के पास ऐसे बहुत से अनुभव होते हैं, जो इन प्रतिभाशाली युवाओं के लिए मददगार हो सकते हैं। फ्रन्टरो के माध्यम से हम इन्हीं खामियों को दूर करना चाहते हैं ताकि आज ये प्रतिभाशाली युवा देश के टॉप टैलेंट से मार्गदर्शन पा सकें और किफ़ायती दरों पर उच्च गुणवत्ता के कोर्स कर अपनी पसंद के क्षेत्र में करियर बना सकें।’’







