यूनिवर्सिटी ऑफ द पैसिफिक, अमेरिका द्वारा 1 लाख अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप
लखनऊ, 23 फरवरी 2019: सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के मेधावी छात्र प्रथम सिंह ने उच्च शिक्षा हेतु अमेरिका के छः प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में स्कॉलरशिप के हुए हैं। प्रथम को चार वर्षीय शिक्षा अवधि के लिए यूनिवर्सिटी ऑफ द पैसिफिक द्वारा 1 लाख अमेरिकी डालर, क्विनीपिक यूनिवर्सिटी द्वारा 98 हजार अमेरिकी डालर, यूनिवर्सिटी ऑफ उताह द्वारा 48 हजार अमेरिकी डालर, यूनिवर्सिटी ऑफ कनाह द्वारा 36 हजार अमेरिकी डालर एवं यूनिवर्सिटी ऑफ डेटन द्वारा 20 हजार अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप से नवाजा गया है।
इसके अलावा, फ्लोरिडा इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ने भी इस मेधावी छात्र को दाखिले हेतु आमन्त्रित किया है। इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यालय के संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने बधाई दी है, साथ ही विद्यालय के विद्वान व कर्तव्यनिष्ठ शिक्षकों का आभार व्यक्त किया है।
विदित हो कि छात्रों को अमेरिका, इंग्लैण्ड, कनाडा, आस्ट्रेलिया आदि विभिन्न देशों के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों से स्कॉलरशिप के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करने के आमन्त्रण लगातार प्राप्त हो रहे हैं। अभी तक सीएमएस के 47 छात्र विदेशों के सर्वश्रेष्ठ विद्यालयों में स्कॉलरशिप के साथ चयनित हो चुके हैं।
सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी ने कहा कि छात्रों के दृष्टिकोण व्यापक बनाने व उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने हेतु सदैव प्रयासरत है और इसी कड़ी में छात्रों को विदेशों में उच्चशिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्रदान कर रहा है।







