Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 15
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»करियर»Education

    सोशल मीडिया पर अभिनेत्री कुब्रा सैत ने ढूंढा अपने प्रिय शिक्षक को !

    ShagunBy ShagunJuly 24, 2021 Education 1 Comment2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 740

    दीं जन्मदिन की प्यार भरी शुभकामनाएं

    अभिनेत्री कुब्रा सैत सोशल मीडिया की अद्भुत पॉवर से बहुत अधिक प्रभावित हैं। एलजीबीटीक्यू समुदाय के लिए जागरूकता और सहयोग बढ़ाने के लिए इंटरैक्टिव लाइव कार्यक्रमों में भागीदारी करना हो, या अपने मशहूर इंस्टाग्राम पर टैरो कार्ड रीडर जैसे कई तरह के लोगों का इंटरव्यू लेना हो, वे इस टूल का बहुत ही संजीदगी, खूबसूरती और प्रभावी ढंग से अपने दर्शकों के मनोरंजन के लिए उपयोग करती हैं। कुछ समय पूर्व ही उन्होनें स्कूल के दिनों में अपने प्रिय शिक्षक, श्री चाको का पता सोशल मीडिया के माध्यम से ही लगाया।

    सोशल मीडिया पर उन्होंने कहा कि, “सोशल मीडिया पर मैं एक महीने से अपने प्रिय टीचर के बारे में पता लगाने की कोशिश कर रही थी। मुझे याद है वे उसी स्कूल में थे, जिससे मैं सबसे ज्यादा नफरत करती थी। मेरी मदद के लिए वही मीडिया आया जिसकी आज बहुत खराब रैप है। जैसे ही मुझे चाको सर का नंबर मिला मैंने तुरन्त उन्हें फोन किया। उनकी वही चिरपरिचित आवाज आई और मैं फिर से वही 5 वीं कक्षा की छात्रा की तरह दबी हुई आवाज में हंस दी। जब मैं उनसे मिलने उनके घर पहुंची तो वो गेट के पास खड़े मेरा इंतजार कर रहे थे और मैंने उन्हें देखते ही कहा, “मुझे याद है कि आप बहुत लम्बे थे सर।”

    हे भगवान! अब मैं पाँचवी ग्रैड की छात्रा नहीं हूँ। उन्होंने मुझे अपना ड्रीम प्रोजेक्ट दिखाया … एक वर्चुअल कॉकपिट, एक सिमुलेशन यूनिट और हमने सोफ़े पर मज़े से बैठ कर ऑरेंज जूस पीते हुए हांगकांग हवाई अड्डे के चारों ओर उड़ान भरी। उनकी खूबसूरत मुस्कान को मैंने कैमरे में कैद करना ठीक समझा। कुछ दिनों पहले सर चाको एक साल और बड़े हो गए हैं… जन्मदिन की बधाई सर। आप हमेशा ऐसे ही जवाँ रहें। आप उन सभी विमानों को उड़ाएं और सब के दिलों में राज करें।”

    दुनिया भर से प्रशंसकों और पुराने दोस्तों से बहुत खूबसूरत मैसेज और बधाइयाँ मिली हैं, इससे यही महसूस होता है कि सोशल मीडिया का अगर कोई सही उपयोग करना चाहे तो आसानी से कर सकता है। खूबसूरत कोशिश कुब्रा!

    Shagun

    Keep Reading

    When technology became a tool for fraud, these films and web series revealed the terrifying face of the scam.

    जब तकनीक बनी ठगी का हथियार, इन फिल्मों और वेब सीरीज़ ने दिखाया धोखाधड़ी का खौफनाक चेहरा

    Rupali Suri's saree charm shines in the colorful glamour of Navratri

    नवरात्रि का रंगीन ग्लैमर में छाया रूपाली सूरी का साड़ी जलवा

    Nyrraa M. Banerjee gets emotional recalling memories of her first film with Nana Patekar.

    नाना पाटेकर के साथ पहली फिल्म की यादें, नायर्रा एम. बनर्जी हुईं भावुक

    Education requires not just academics but also life skills: Sharman Joshi

    शिक्षा में सिर्फ पढ़ाई नहीं, जीवन कौशल भी जरूरी: शरमन जोशी

    5,000 youths in UP to receive AI training; Samsung Innovation Campus 2026 launched.

    यूपी के 5 हजार युवाओं को मिलेगा AI प्रशिक्षण, सैमसंग इनोवेशन कैंपस 2026 शुरू

    Teachers' 11-point demands resonated at the TFI conference; calls made for the old pension scheme and relief regarding the TET.

    टीएफआई सम्मेलन में शिक्षकों की 11 सूत्रीय मांगें गूंज उठीं, पुरानी पेंशन और टीईटी से राहत की मांग

    1 Comment

    1. zovrelioptor on July 29, 2021 8:37 am

      Together with almost everything that seems to be building within this subject matter, all your points of view are actually rather radical. Even so, I am sorry, but I can not subscribe to your entire suggestion, all be it radical none the less. It seems to everybody that your remarks are generally not completely validated and in actuality you are generally your self not really wholly certain of the assertion. In any event I did enjoy looking at it.

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Donal Bisht's glamour and Simran Bhardwaj's live performance at the Chembur Gymkhana cricket tournament.

    चेम्बूर जिमखाना के क्रिकेट टूर्नामेंट में डोनल बिष्ट का ग्लैमर, सिमरन भारद्वाज की लाइव परफॉर्मेंस

    October 14, 2026

    IPE हैदराबाद ने 2027-29 PGDM एडमिशन शुरू किए, पोस्टर और सूचना पुस्तिका लॉन्च की

    October 14, 2026
    When technology became a tool for fraud, these films and web series revealed the terrifying face of the scam.

    जब तकनीक बनी ठगी का हथियार, इन फिल्मों और वेब सीरीज़ ने दिखाया धोखाधड़ी का खौफनाक चेहरा

    October 13, 2026
    Rupali Suri's saree charm shines in the colorful glamour of Navratri

    नवरात्रि का रंगीन ग्लैमर में छाया रूपाली सूरी का साड़ी जलवा

    October 13, 2026
    Nyrraa M. Banerjee gets emotional recalling memories of her first film with Nana Patekar.

    नाना पाटेकर के साथ पहली फिल्म की यादें, नायर्रा एम. बनर्जी हुईं भावुक

    October 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading