सीएमएस गोमती नगर ऑडिटोरियम में विश्व एकता सत्संग
लखनऊ, 04 मार्च 2019: सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर ऑडिटोरियम में आयोजित विश्व एकता सत्संग में बोलते हुए बहाई धर्मानुयायी, प्रख्यात शिक्षाविद् व सी।एम।एस। संस्थापिका-निदेशिका डा (श्रीमती) भारती गाँधी ने कहा कि यह सम्पूर्ण जगत हमारा ‘विश्व परिवार’ है और अपने व्यक्तिगत परिवार की तरह ही दूसरों को सुख प्रदान करने के लिए हमें अपने सुखों का त्याग करना पड़ेगा। हमारा नारा है ‘जय जगत’ अर्थात सारे विश्व का कल्याण हो, सारे विश्व की जीत हो।
डा गांधी ने आगे कहा कि बच्चों के विकास में माताओं का योगदान सबसे महत्वपूर्ण होता है क्योंकि माँ ही बच्चों की प्रथम गुरू होती है। सीएमएस अपने छात्रों को हमेशा यही शिक्षा देता है कि ईश्वर एक है एवं सभी धर्म समान हैं। सभी धर्मों का सार एक ही है और वह है ‘मानवता का धर्म’ अर्थात सभी मनुष्यों की भलाई के लिए कार्य करना। हम सब एक ही परमात्मा की संताने हैं। न कोई ऊँचा, न कोई नीचा, मानवता ही हमारा मूल धर्म है। इससे पहले, सीएमएस के संगीत शिक्षकों ने सुमधुर भजनों की श्रृंखला प्रस्तुत कर सम्पूर्ण आडिटोरियम को आध्यात्मिक आलोक से प्रकाशित कर दिया तथापि उपस्थित सत्संग प्रेमियों को सुखद अनुभूति करायी।
सीआईएसवी मोज़ेक प्रोजेक्ट के ‘ओपेन डे समारोह’ का आयोजन 10 मार्च को
लखनऊ, 04 मार्च 2019: सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज (द्वितीय कैम्पस) द्वारा सीआईएसवी मोज़ेक प्रोजेक्ट के ओपेन डे समारोह ‘रंग दे’ का आयोजन आगामी 10 मार्च 2019, रविवार को अपरान्हः 3:30 बजे से गोमती नगर स्थित राम मनोहर लोहिया पार्क के ऐम्फ़ी थियेटर में किया जा रहा है।
इस अवसर पर सामाजिक जागरूकता से सम्बन्धित नुक्कड़ नाटक, मल्टीमीडिरू प्रजेन्टेशन, सीआईएसवी गीत आदि अनेक रंगारंग प्रस्तुतियां आयोजित की जायेंगी। इसके अलावा, पेन्टिंग, रंगोली, मेंहदी, पोस्टर मेकिंग, कार्ड मेकिंग आदि प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जायेंगी, साथ ही विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टाल भी लगाये जायेंगे। उक्त जानकारी सीएमएस के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है।
‘डिवाइन एजुकेशन कान्फ्रेन्स’ का आयोजन
बच्चों में चारित्रिक गुणों को विकसित करने की सर्वश्रेष्ठ अवस्था बचपन है: डा जगदीश गाँधी
लखनऊ, 04 मार्च 2019: सिटी मोन्टेसरी स्कूल, स्टेशन रोड कैम्पस द्वारा ‘डिवाइन एजुकेशन कान्फ्रेन्स’ का भव्य आयोजन रविवार को सीएमएस। कानपुर रोड ऑडिटोरियम में किया गया। सीएमएस के संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने दीप प्रज्वलित कर ‘डिवाइन एजुकेशन कान्फ्रेन्स’ का विधिवत शुभारम्भ किया जबकि प्रेसीडेन्ट प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने अपनी उपस्थित से समारोह की गरिमा को बढ़ाया।
इस समारोह में मान्टेसरी से लेकर कक्षा-2 तक नन्हें-मुन्हें छात्रों ने अपने अभिभावकों के समक्ष न सिर्फ अपने ज्ञान-विज्ञान का प्रदर्शन किया अपितु विद्यालय द्वारा प्रदान की जा रही नैतिक व आध्यात्मिक शिक्षा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में सर्वोच्चता अर्जित करने वाले छात्रों व वार्षिक परीक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरष्कृत कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अभिभावकों को सम्बोधित करते हुए सीएमएस संस्थापक डा जगदीश गाँधी ने कहा कि बच्चों में चारित्रिक गुणों को विकसित करने की सर्वश्रेष्ठ अवस्था बचपन ही है, अतः बचपन में ही सुदृढ़ नींव रखी जानी चाहिए।






