लखनऊ, 10 जनवरी 2019: सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) के कक्षा-8 के मेधावी छात्र दीपेन्द्र सिंह ने राज्य स्तरीय अन्तर-विद्यालयी ब्रेनोब्रेन वन्डरकिड प्रतियोगिता में गोल्ड मैडल जीता है। इस प्रतियोगिता में कई प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग लिया जिसमें सीएमएस के इस मेधावी छात्र ने विभिन्न विषयों में अपनी दक्षता का प्रदर्शन कर गोल्ड मैडल अर्जित किया।
इस बात कि जानकारी सीएमएस के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने दी उन्होंने बताया कि आयोजकों ने इस छात्र की प्रशंसा करते हुए मैडल, प्रशस्ति पत्र व अन्य आकर्षक उपहारों से पुरष्कृत कर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि यह प्रतियागिता छात्रों को बौद्धिक क्षमता पर ध्यान केन्द्रित करने तथा त्वरित गति से समाधान ढूढ़ने एवं सीखने की क्षमता का विकास करने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी।






