Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, July 14
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»करियर»Education

    13 पॉइंट रोस्टर प्रणाली के खिलाफ बीबीएयू में छात्रों और शिक्षकों ने दिखाया दम, विरोध मार्च निकालकर दर्ज कराया ऐतराज

    By January 31, 2019Updated:January 31, 2019 Education No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 765
    • एकजुट होकर सरकार के खिलाफ जमकर दर्ज कराया अपना विरोध, परिसर में निकाला विरोध मार्च
    • उच्च शिक्षा में एससी, एसटी, ओबीसी के आरक्षण पर हो रहे हमले के खिलाफ किया प्रदर्शन

    लखनऊ, 31 जनवरी 2019: सरकार द्वारा जारी 13 पॉइंट रोस्टर प्रणाली के विरोध में आज बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर केन्द्रीय विश्वविद्यालय, लखनऊ में सहायक प्रोफ़ेसर/एसोसिएट प्रोफ़ेसर और प्रोफ़ेसर के भर्ती में सीटों की कटौती के खिलाफ विरोध मार्च और सभा का आयोजन किया गया। जिसमें बीबीएयू के एससी, एसटी, ओबीसी के 70 प्रोफ़ेसर एवं सैकड़ों की संख्या में छात्रों ने एकजुट होकर जमकर अपना विरोध सरकार के खिलाफ दर्ज कराया।

    Image may contain: 5 people, people standing

    बता दें कि विरोध मार्च की शुरुआत छात्रों ने अपने हॉस्टल से निकालते हुए “गौतम बुद्ध केन्द्रीय पुस्तकालय’ पर पहुंचे, जहाँ पहले से ही विश्वविद्यालय के एससी, एसटी, ओबीसी प्रोफ़ेसर का संगठन “BBAU Teacher Association for Social Justice” (BTAS) के बैनर तले करीब 70 प्रोफ़ेसर 13 प्वाइन्ट रोस्टर के खिलाफ एकत्रित थे। जहाँ प्रोफ़ेसर और छात्रों ने मिलकर विरोध मार्च करते हुए विश्वविद्यालय प्रेक्षागृह की तरफ चल पड़े जहाँ यह विरोध प्रदर्शन सभा में तब्दील हो गया।

    Image may contain: 4 people, people standing, crowd and outdoor

    इस मौके पर विश्वविद्यालय प्रेक्षागृह में स्थापित बाबासाहेब आंबेडकर की मूर्ति पर कुलसचिव प्रो. आर.बी.राम, कुलानुशासक प्रो. रामचंद्र, प्रो. शूरा दारापूरी, प्रो. सुदर्शन वर्मा, प्रो. बालचंद्र यादव, प्रो. एम पी सिंह, प्रो. के एल महावर, प्रो. सार्थिक बाघ, प्रो. विक्टर बाबू, डॉ. शशि कुमार, डॉ ब्रजेश कुमार,डॉ अश्वनी कुमार, डॉ प्रणव आनन्द, डॉ शालिनी चन्द्र, डॉ. विनीत कुमार, डॉ. शुफिया अहमद, डॉ. नंदकिशोर मोरे, डॉ. एल.सी. मलैया, डॉ वी एम रवि कुमार, डॉ एम एल. मीना, डॉ नरेंद्र कुमार, डॉ मेहर, डॉ वेंकटेश, डॉ विवेकान्द नायक, डॉ. रविशंकर वर्मा, डॉ. अनिश अहमद आदि शिक्षको ने माल्यार्पण किया।

    सभा का संचालन डॉ. एल.सी.मलैया ने किया जिसमें सभी प्रोफ़ेसर ने अपनी बात 13 पॉइंट रोस्टर को हटाकर 200 पॉइंट रोस्टर को पुन: वापस लाने पर जोर दिया जिससे की सामाजिक न्याय का अवधारण सफल हो। समस्त प्रोफेसरों ने कहा कि केंद्र सरकार 13 पॉइंट रोस्टर हटाकर 200 पॉइंट रोस्टर के लिए तत्काल अध्यादेश लाने का मांग की।

    पढ़ें इससे सम्बंधित खबर:

    https://shagunnewsindia.com/education-utter-pradesh-india13-point-roster-ke-khilaf-virodh-march/

    #बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर केन्द्रीय विश्वविद्यालय लखनऊ

    Keep Reading

    नफ़रती ‘कृपा’ पर जननायक की शुचिता भारी

    Launch of a massive green initiative inspired by the ‘Ek Ped Maa Ke Naam’ (A Tree in Mother’s Name) campaign; Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya plants the first sapling in Jhansi.

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से प्रेरित हरित महायज्ञ का शुभारंभ, झांसी में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लगाया पहला पौधा

    Shrinking families, fraying ties: The quiet sob of loneliness echoed at the seminar.

    सिमटता परिवार, बिखरते रिश्ते: अकेलेपन की सिसकी गूंजी संगोष्ठी में

    योगी सरकार का विश्व युवा कौशल दिवस तोहफा: 13-14 जुलाई को 74 जिलों में रोजगार मेलों का महा आयोजन

    Minister plants saplings, takes ‘A Tree in Mother’s Name’ pledge.

    हरियाली का महा-अभियान: मंत्री ने लगाए पौधे, लिया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ संकल्प

    Without striking at the root, it is all hypocrisy...

    अलीगंज अग्निकांड: 15 मौतों वाली इमारत पर बुलडोजर की तलवार! LDA का सख्त एक्शन

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Raj Thackeray targets Gadkari; says the Petroleum Minister is silent while the Transport Minister is preaching.

    राज ठाकरे ने गडकरी पर साधा निशाना, बोले – पेट्रोलियम मंत्री चुप, ट्रांसपोर्ट मंत्री दे रहे प्रवचन

    July 13, 2026

    नफ़रती ‘कृपा’ पर जननायक की शुचिता भारी

    July 13, 2026
    Launch of a massive green initiative inspired by the ‘Ek Ped Maa Ke Naam’ (A Tree in Mother’s Name) campaign; Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya plants the first sapling in Jhansi.

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से प्रेरित हरित महायज्ञ का शुभारंभ, झांसी में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लगाया पहला पौधा

    July 13, 2026

    मंदिरों में विश्वास का संकट – निगरानी की अनदेखी अब महंगी पड़ रही है

    July 13, 2026
    'Flying squirrel' spotted in Ramnagar after 12 years.

    रामनगर में 12 साल बाद दिखी ‘उड़ने वाली गिलहरी’

    July 13, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading