लखनऊ, 01 मई 2019: अक्सर बच्चे भी बड़े लोगों को प्रेरणा देते है। गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति द्वारा आयोजित रैली में बच्चों ने यही किया। इसमें बच्चों ने लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया। रैली को गोमतीनगर जन कल्याण महासमिति के महासचिव डॉ राघवेंद्र शुक्ला ने संबोधित किया। इस अवसर पर शिव सेवक, राजकुमार पाल, विनोद तिवारी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद थे।







