लखनऊ, 15 अप्रैल 2019: गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। इसमें महासमिति आमसभा के सदस्य और विद्यार्थी शामिल हुए। रैली संस्कृत विद्यापीठ से प्रारंभ हुई, विभिन्न खंडों तक गई। रैली का नेतृत्व महासमिति के महासचिव राघवेंद्र शुक्ला ने किया।
इस अवसर पर बजरंगी तिवारी, राजकुमार पाल, विनोद तिवारी, शिवसेवक, सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। लोगों को बताया गया कि मतदान करना हमारा अधिकार व कर्तव्य दोनों है। इस दायित्व का निर्वाह अवश्य करना चाहिए।







