फूलपुर उपचुनाव में सपा के नागेंद्र पटेल ने बीजेपी के कौशलेन्द्र को 59.613 मतों से हराया, गोरखपुर में भी सपा प्रत्याशी भारी मतों से आगे
बिहार में भी बीजेपी को झटका, दो सीट पर राजद की जीत लगभग तय
लखनऊ, 14 मार्च। उत्तर प्रदेश की दो लोकसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव में सपा-बसपा के महागठबंधन ने बीजेपी को तगड़ा झटका दिया है। गोरखपुर और फूलपुर उपचुनाव में दोनों सीटों पर महागठबंधन ने बाजी मार ली है हलाकि शुरूआती रुझानों में भाजपा आगे चल रही थी लेकिन जैसे- जैसे मतगणना बढ़ती गई सपा का पलड़ा भारी होता गया और इधर सीएम योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर में भाजपा पिछड़ गयी और सपा मतगणना में आगे निकल गयी। ऐसा ही हाल फूलपुर सीट का भी रहा, जहां सपा कैडिडेंट शुरुआत से ही बीजेपी पर बढ़त बनाये हुये थे। गोरखपुर में 12वें राउंड में समाजवादी पार्टी 14 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रही थी और फूलपुर में समाजवादी पार्टी जीत की ओर बढ़ रही। 15 वें राउंड में एसपी प्रत्याशी नागेद्र पटेल 22 हजार से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं। बता दें कि दोनों सीटों पर 11 मार्च को उपचुनाव हुए थे।








