लखनऊ, 03 मार्च 2019: लॉयन्स क्लब डिस्ट्रिक्ट तीन सौ इक्कीस वन बी के चुनाव हेतु आज नामांकन संपन्न हुए। क्लब की योजना में इस डिस्ट्रिक्ट में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के चौदह जिले शामिल है। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पद के लिए मनोज रुहेला, वाइस डिस्ट्रिक्ट प्रथम के लिए कमल शेखर और वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के लिए बीएम श्रीवास्तव और जगदीश अग्रवाल ने नामांकन किया।
चुनाव इक्कीस अप्रैल की पंचकूला में होंगे। मनोज रुहेला और कमल शेखर का निर्वाचित घोषित होना तय है, जबकि बीएम श्रीवास्तव और जगदीश अग्रवाल के बीच मुकाबला होगा। नामांकन जिमखाना क्लब में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर राकेश अग्रवाल, डॉ आरसी मिश्रा, राकेश श्रीवास्तव, नरेश चन्द्र,डॉ दिलीप अग्निहोत्री,राजकुमार पाल,सन्तोष पांडेय, विनोद तिवारी, धर्मेंद्र गुप्ता,गौरव गुप्ता सहित बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद थे।






