एलन मस्क ने ट्रंप से फिर पंगा ले लिया: कहा क्या यह peace (शांति) है या piece (टुकड़ा) है?
दावोस वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) में एलन मस्क ने एक बार फिर अपनी बेबाकी दिखा दी। ट्रंप द्वारा हाल ही में घोषित “बोर्ड ऑफ पीस” (शांति बोर्ड) पर बात करते हुए मस्क ने शब्दों का खेल खेलते हुए तंज कसा।
मस्क ने कहा: “मैंने पीस समिट के बनने के बारे में सुना? और मैं सोच रहा था… क्या ये peace (शांति) है या piece (टुकड़ा)? जैसे ग्रीनलैंड का छोटा टुकड़ा या वेनेजुएला का छोटा टुकड़ा।” उन्होंने स्पेलिंग भी दोहराई – “P-I-E-C-E?” – और फिर मुस्कुराते हुए बोले, “ऑल वी वांट इज़ पीस!” (हम तो बस शांति चाहते हैं!)
ये जोक ट्रंप की उन हालिया बातों पर सीधा कटाक्ष था, जिसमें उन्होंने ग्रीनलैंड पर “डील” का फ्रेमवर्क बताया और वेनेजुएला में सत्ता परिवर्तन या तेल संसाधनों पर दबाव बनाने की चर्चा की थी। मस्क के इस व्यंग्य पर ऑडियंस में हल्की हंसी छाई, लेकिन कई जगहों पर इसे “awkward” भी कहा जा रहा है – कुछ ने तालियां बजाईं, कुछ चुप रहे।
ट्रंप और मस्क के बीच पहले से ही “दोस्ती-दुश्मनी” का दौर चल रहा है। कभी साथ में दिखते हैं, कभी मस्क ऐसे ही चुभलते हुए कमेंट फेंक देते हैं। इस बार दावोस स्टेज पर मस्क ने साफ कर दिया – वो ट्रंप की “पीस” पॉलिसी को “पीस ऑफ लैंड” समझ बैठे!
आपको क्या लगता है मस्क का ये जोक हिट था या मिस? या फिर ट्रंप अब X पर रिप्लाई देंगे? उत्तर जानने के लिए इंतजाजार तो करना ही पड़ेगा !







