प्यार की खामोशी में छिपी उलझनें!
मुंबई: वैलेंटाइन डे पर गुलाब-चॉकलेट की जगह अनकहे जज़्बात और सवालों की बौछार! ‘ना जाने कौन आ गया’ का फर्स्ट लुक पोस्टर आउट हो गया है, जो पारंपरिक रोमांस से हटकर आज के जटिल रिश्तों की गहरी कहानी बयां करता है।

सेक्रेड गेम्स फेम जतिन सरना, मधुरिमा रॉय और प्रणय पचौरी स्टारर यह फिल्म बाहर से परफेक्ट दिखने वाले रिश्तों के भीतर छिपी खामोश उलझनों, अधूरे एहसासों और बदलती कमिटमेंट की सच्चाई दिखाती है। पोस्टर में भावनात्मक गहराई साफ झलकती है, जहाँ प्यार, दूरी और अनिश्चितता आपस में टकराते हैं।
उत्तराखंड के खूबसूरत भीमताल और नैनीताल में फिल्माई गई यह कहानी उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता से भावनाओं को और गहराई देती है।
निर्माता विपुल धवन कहते हैं, “यह कोई आम लव स्टोरी नहीं बल्कि पोस्टर उन खामोश भावनाओं की झलक है जो शब्दों से परे होती हैं।” निर्देशक विकास अरोड़ा का मानना है, “आज का प्यार सीधी लाइन में नहीं चलता; खामोशी ही सबसे ज्यादा बोलती है।”
धवन फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म में संगीत देवेंद्र अहिरवार, प्रिनी सिद्धांत माधव और कार्तिक कुश का है। संवेदनशील स्क्रिप्ट, दमदार एक्टिंग और रिश्तों की नई परतों के साथ ‘ना जाने कौन आ गया’ 6 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में आएगी।







