Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 27
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    लखनऊ के बाजार में घूमते दिखेंगे बिग बी

    By June 19, 2019 उत्तर प्रदेश No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 630

    लखनऊ में फिल्म ‘गुलाबो-सिताबो’ की शूटिंग में व्यस्त रहेंगे बिग-बी

    लखनऊ,19 जून 2019: अमिताभ बच्चन राजधानी लखनऊ में फिल्म ‘गुलाबो-सिताबो’ की शूटिंग में फिलहाल व्यस्त रहेंगे। बता दें कि बिग-बी अमिताभ बच्चन मंगलवार की दोपहर राजधानी पहुंचे। प्रसन्न मुद्रा में अमौसी एयरपोर्ट से निकलते हुए उन्होंने लोगों का अभिवादन स्वीकार।

    बता दें की लखनऊ जब से फ़िल्मी सितारों के लिए कुछ ख़ास हुआ है तब से लखनऊ की सरजमीं पर शूटिंग तेजी से होने लगे हैं, इसी कड़ी में पिछले दिनों जहां कई बड़ी स्टारकास्ट राजधानी पहुंचकर महीनों शूटिंग कर चुकी है। इसमें अभिनेता अक्षय कुमार, अजय देवगन, करीना कपूर सरीखे बड़े नाम शामिल हैं।

    इसी बीच में बुधवार से शुरू होने वाली फिल्म ‘‘गुलाबो-सिताबो’ की शूटिंग के लिए महानायक अमिताभ बच्चन राजधानी पहुंचे। प्राइवेट चार्टर प्लेन से अमौसी एयरपोर्ट पहुंचे अमिताभ बच्चन की एक झलक पाने के लिए भरी दोपहर में ही हजारों की संख्या में प्रशंसक अमौसी एयरपोर्ट पहुंच गये थे। जैसे ही अमिताभ बच्चन आए, लोग उनकी एक झलक पाने को बेताब दिखे, कोई वीडियो शूट कर रहा था तो कोई उन्हें कैमरे में लेते हुए ‘‘सेल्फी’ लेने का असफल प्रयास कर रहा था।

    शूटिंग को लेकर अमीनाबाद के दुकानदारों में खुशी का माहौल:

    मशहूर फिल्म निर्देशक सुजीत सरकार की फिल्म ‘‘गुलाबो-सिताबो’ की शूटिंग राजधानी के कई इलाकों व लोकप्रिय पाकरे में रखी गयी है। क्रू के सूत्रों का कहना है कि फिल्म के पहले दिन की शूटिंग अमीनाबाद में की जाएगी, इसके लिए वहां पर देर शाम तैयारी की जाती दिखी। बताया जाता है कि कड़ी धूप के चलते यह शूटिंग सुबह की शिफ्ट में की जाएगी। शूट के अनुसार यहां के बाजारों की तरफ अमिताभ बच्चन को घूमते नजर आना है। बताया जाता है कि अमिताभ की शूटिंग को लेकर यहां के दुकानदारों में बड़ी खुशी का माहौल है, वे उनकी एक झलक पाने को जहां बेताब हैं।

    इस फिल्म में अमिताभ बच्चन एक मकान मालिक अमरीश मल्होत्रा व आयुष्मान खुराना उनके किराएदार सुनील शुक्ला का किरदार निभाएंगे। फिल्म का एक हिस्सा मुंबई में फिल्माया जा चुका है। राजधानी व आस-पास के इलाकों में फिल्म की शूटिंग होगी। फिल्म की कहानी जूही चतुर्वेदी ने लिखी है। फिल्म की शूटिंग के लिए चौक, अमीनाबाद, सिटी स्टेशन, हजरतगंज समेत कई लोकेशनों का चयन किया गया है। इसके अलावा भी लखनऊ के कई ऐतिहासिक इमारतों जैसे भूल-भुलैय्या, रूमी दरवाजा, छोटा ईमामबाड़े में भी कुछ सीन फिल्माए जाएंगे। इस फिल्म में कलाकार अर्चना शुक्ला आयुष्मान खुराना की मां का किरदार निभा रही हैं।

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सुजीत सरकार निर्देशित इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ अभिनेता आयुष्मान खुराना भी होंगे। सूत्रों का कहना है कि फिल्म ‘‘गुलाबो-सिताबो’ एक पारिवारिक कॉमेडी फिल्म है जो लखनऊ पर आधारित होगी। दो महीने तक राजधानी व इसके आसपास के इलाकों में होने वाली शूटिंग में बड़े कलाकारों का काम 15 से 20 दिनों का ही है।

    Keep Reading

    Soulful bhajan ‘Aan Baso Mere Man Darpan Mein’ released on Janmashtami.

    जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ भावपूर्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’

    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    Ayushmann Khurrana's visit to Jalna A message of child safety and a secure childhood.

    आयुष्मान खुराना की जालना यात्रा : बच्चों की सुरक्षा और सुरक्षित बचपन का संदेश

    A spine-chilling, mysterious incident on the stairs in Ghaziabad: A person riding a cat or a black buffalo?

    गाजियाबाद में सीढ़ियों पर रोंगटे खड़े कर देने वाली रहस्यमयी घटना: बिल्ली या काले भैंसे पर सवार व्यक्ति?

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Soulful bhajan ‘Aan Baso Mere Man Darpan Mein’ released on Janmashtami.

    जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ भावपूर्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’

    August 26, 2026
    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    August 26, 2026
    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    August 26, 2026
    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    August 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading