Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 28
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    दबंग को सेलिब्रेट करना अपने करियर को सेलिब्रेट करने जैसा: सोनाक्षी सिन्हा

    ShagunBy ShagunOctober 24, 2020 Featured No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 646

    दबंग फ्रैंचाइज़ ने देश भर में भारी संख्या में फैंस बनाए हैं और बॉक्स ऑफिस पर राज किया है। इस मसाला एंटरटेनर में सबके चहेते पुलिस वाले चुलबुल पांडे उर्फ रॉबिनहुड पांडे अपनी हीरोगिरी और विचित्र कारनामों के साथ एक बार फिर पधार रहे हैं। ज़ी सिनेमा पर 25 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे, दबंग 3 का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर होने जा रहा है। प्रभु देवा के निर्देशन में बनी दबंग 3 में सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा, महेश मांजरेकर, अरबाज़ खान और खूबसूरत नवोदित अभिनेत्री सई मांजरेकर हैं। दबंग 3 में एक पुलिस ऑफिसर के रूप में चुलबुल पांडे की शुरुआत दिखाई गई है। उनका सामना बाली सिंह नाम के एक पुराने दुश्मन से होता है, जिससे उनकी पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं और फिर वो अपने चाहने वालों को बचाने के लिए इस स्थिति से निपटते हैं। ग्लैमरस सोनाक्षी सिन्हा ने दबंग फ्रैंचाइज़ का हिस्सा बनकर इसमें रज्जो का रोल निभाया है। फिल्म के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर के अवसर पर उन्होंने अपना अनुभव बताते हुए एक खास चर्चा की।

    इस फिल्म की तीनों फ्रैंचाइज़ में काम करने वालीं आप अकेली एक्ट्रेस हैं, तो ऐसे में आपको कैसा महसूस होता है?

    दबंग मेरे लिए घर की तरह है। मैंने इस फिल्म से इंडस्ट्री में अपना करियर शुरू किया था। मुझे खुशी है कि मैं इस फ्रैंचाइज़ का अभिन्न हिस्सा हूं। यह मेरे लिए सम्मान की बात है और मैं सभी की आभारी हूं, खासतौर पर सलमान खान की, जिन्होंने रज्जो के रोल के लिए मुझमें विश्वास जताया और मुझे मेरा पहला ब्रेक दिया। दबंग सबसे सफल फ्रैंचाइज़ में से एक है और ऐसे में इस सफर का हिस्सा बनकर मजबूती से आगे बढ़ते हुए बहुत अच्छा लगता है।

    दबंग 1 से लेकर दबंग 3 में काम करने का अनुभव कैसा रहा?

    दबंग एक दिलचस्प फिल्म है और हर फ्रैंचाइज़ में हमें साथ काम करते हुए बहुत मजा आया। हालांकि पहली फिल्म में मैं नई थी और हर चीज सीख रही थी और फिर बाद की फिल्मों में इसे समझने लगी। तब तक मुझे कुछ अनुभव हो गया था, इसलिए मुझमें ज्यादा आत्मविश्वास था। फिल्म की हर किस्त के साथ मैं अपने किरदार रज्जो के और करीब आती गई। मैंने अपने किरदार को समझा और इसे ज्यादा आसानी से प्रस्तुत किया। पिछले कुछ वर्षों में रज्जो के किरदार में भी काफी बदलाव आए हैं। वो एक बेटी से लेकर एक खुशमिजाज और प्रोटेक्टिव पत्नी, बहू और एक मां बनी। ऐसे में इस किरदार के गुणों में भी बदलाव आए हैं। इसलिए हर इंस्टॉलमेंट में मेरे लिए कुछ नया था।

    आपको ऐसा क्यों लगता है कि दबंग एक जबर्दस्त मनोरंजक फिल्म है, जो हर तरह के दर्शक को पसंद आती है?

    मेरा मानना है कि दर्शक किसी फिल्म को तब पसंद करते हैं, जब वो फिल्म के किरदारों और स्थितियों से व्यक्तिगत रूप से जुड़ते हैं या फिर वो कोई प्रेरणादायक किरदार देखते हैं। दबंग में अपने-से लगने वाले किरदार और स्थितियां दोनों ही हैं। इस फ्रैंचाइज़ में एक्शन और ड्रामा से लेकर कॉमेडी और यहां तक कि रोमांटिक सीक्वेंस, सभी खूबियां हैं। दबंग 3 के साथ मसाला और मनोरंजन बड़ा और बेहतर हो गया है। जहां इसमें मशहूर कॉप चुलबुल पांडे के कारनामे हैं, वहीं यह दर्शकों को बीती हुई कहानी में ले जाती है, जिसकी वजह से वो आज चुलबुल पांडे यानी रॉबिनहुड पांडे बने। जब फिल्म के विलेन बाली सिंह के रूप में उनका अतीत उनके सामने आता है तो स्थिति एक अनपेक्षित मोड़ लेती है और यही खूबी इसे एक संपूर्ण फैमिली एंटरटेनर बनाती है।

    दबंग को लेकर प्रभु देवा का नजरिया आपको कैसा लगा?

    मुझे प्रभु सर के साथ काम करके मजा आया। मैं उनके साथ तीन फिल्मों में काम कर चुकी हूं और वो सेट पर हमेशा समर्पित और पूरे जोश में रहते हैं। उनकी एनर्जी दबंग की एनर्जी से बखूबी मेल खाती है। मुझे लगता है कि चुलबुल की शुरुआत वाली कहानी के साथ प्रभु सर से बेहतर न्याय कोई और नहीं कर सकता था। मसाला फिल्मों के मामले में उन्हें भारतीय दर्शकों की पसंद अच्छी तरह पता है और मुझे उनकी इस खूबी पर रश्क होता है। उनके साथ काम करना हमेशा एक मस्ती भरा और सीखने वाला अनुभव रहता है।

    बीते कुछ वर्षों में रज्जो एक दमदार महिला बनकर उभरी हैं?

    रज्जो एक बहुत अच्छी, विनम्र और मजबूत पत्नी एवं मां हैं, जिन्हें हम हर भारतीय परिवार में देखते हैं। वो परिवार को जोड़कर रखती हैं और अपनी राय में सच्ची हैं। इस किरदार की जो खूबी मुझे सबसे ज्यादा पसंद है, वो है चुलबुल पांडे से उनका रिश्ता। आपस में उन दोनों की केमिस्ट्री बिल्कुल अलग है और सामान्य तौर पर दिखाए जाने वाले रिश्तों से बिल्कुल अलग है।

    आज भी दबंग 3 को लेकर आपको किस बात की सबसे ज्यादा खुशी होती है?

    मैं बहाव के साथ आगे बढ़ने में यकीन रखती हूं और मैं हमेशा से ऐसी ही रही हूं। मुझे खुशी है कि मुझे दबंग मिली। जैसा कि मैंने बताया दबंग ने मुझे आकर्षित किया और इसी फिल्म के साथ मैंने अपना करियर शुरू किया है, इसलिए यह फिल्म हमेशा मेरे लिए खास रहेगी। इस फिल्म को इतना प्यार और तारीफें मिलीं कि अब इसकी शुरुआत की कहानी की मांग हो रही थी। मैं उन सभी की आभारी हूं, जिन्होंने मेरे लिए दबंग को मुमकिन बनाया। इसलिए मैं इस फ्रैंचाइज़ की किसी एक फिल्म को सेलिब्रेट नहीं कर सकती। दबंग ने ही इंडस्ट्री में मुझे मेरी पहचान दिलाई। दबंग को सेलिब्रेट करना अपने करियर को सेलिब्रेट करने जैसा है और इसकी हर कड़ी के साथ यह और बड़ी और बेहतर होती जा रही है।

    Shagun

    Keep Reading

    Soulful bhajan ‘Aan Baso Mere Man Darpan Mein’ released on Janmashtami.

    जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ भावपूर्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’

    Ayushmann Khurrana's visit to Jalna A message of child safety and a secure childhood.

    आयुष्मान खुराना की जालना यात्रा : बच्चों की सुरक्षा और सुरक्षित बचपन का संदेश

    A people's leader who sacrificed power at the altar of principles.

    रितेश पांडेय-आस्था सिंह का नया गाना ‘साड़ी के पलट राजा’ रिलीज

    Shiva will play Aurangzeb in ‘Nissa’, while Hemant Birje will portray Mir Bakshi.

    ‘निस्सा’ में शिवा बनेंगे औरंगजेब, हेमंत बिरजे निभाएंगे मीर बख्श

    ‘Dulhania Le Jayegi’ enters its third week; holds its ground on screens despite competition from Hollywood films.

    ‘दुल्हनिया ले आएगी’ तीसरे हफ्ते में पहुंची, हॉलीवुड फिल्मों के बीच भी स्क्रीन्स पर कायम

    Rajasthani Film ‘Omlo’ Makes Waves on OTT, Reaches 120+ Countries and Claims No. 1 Spot

    राजस्थानी फिल्म ‘ओमलो’ का ओटीटी पर जलवा, 120 देशों तक पहुंची कहानी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Soulful bhajan ‘Aan Baso Mere Man Darpan Mein’ released on Janmashtami.

    जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ भावपूर्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’

    August 26, 2026
    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    August 26, 2026
    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    August 26, 2026
    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    August 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading