भारतीय शार्ट फिल्म ‘पीरियड’ को मिला ऑस्कर
नई दिल्ली, 26 फरवरी 2019: भारत के ग्रामीण क्षेत्र में माहवारी के समय महिलाओं को होने वाली समस्या और पैड की अनुपलब्धता को लेकर बनी एक शॉर्ट फिल्म पीरियड, द एंड ऑफ सेंटेंस को डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट सब्जेक्ट श्रेणी में ऑस्कर पुरस्कार मिला है।

इस डॉक्यूमेंट्री का निर्देशन रायका जेहताबची ने किया है। इसे भारतीय प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा की सिखिया एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है। यह डॉक्यूमेंट्री ऑकवुड स्कूल इन लॉस एंजिल्स के छात्रों और उनकी शिक्षक मिलिसा बर्टन द्वारा शुरू किए गए द पैड प्रोजेक्ट का हिस्सा है।
जेहताबची ने ऑस्कर पुरस्कार स्वीकार करते हुए कहा, मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि माहवारी को लेकर बनी कोई फिल्म ऑस्कर जीत सकती है।







