लॉकडाउन में अभिनेत्री पाखी हेगड़े के प्रोडक्शन का सैड सांग ‘रो रो कर गुजरे दिन’ यूट्यूब पर लेकर आयीं हैं। दरअसल, पाखी का ये गाना आत्माहत्या की प्रवृति को ना कहने के लिए बनाया गया है, जिसे अब तक काफी अधिक व्यूज मिल चुके हैं। गाना 7 अगस्त को बियोंड म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।
बता दें कि सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अदनान शेख और जुमना खान द्वारा गाना ‘रो रो के गुज़रे दिन’ को दर्शक रहे हैं। जुमना खान दुबई की ब्लॉगर हैं और ब्लॉगर अदनान शेख के भी 6.4 मिलियन फॉलोवर्स हैं। इस गाने का उद्देश्य ‘आत्महत्या नहीं करने’ को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए है।







