इंदौर जून 2019 : इंदौरवासियों के लिए शनिवार की शाम बेहद म्यूजिकल रही. यहाँ के न्यू पलासिया स्थित ऑडिटोरियम अभय प्रशाल मेंएडवरटाइजिंग मीडिया कंपनी टीएसी- द एडवरटाइजिंग क्लब के चीफ ऑपरेटिंग अफसर बिपिन आर पंडित द्वारा आयोजित म्यूजिकल नाइट ‘खुमार’ मेंहिट सॉग्स को बेहद ही ख़ास अंदाज में देखने व सुनने को मिला. सर्वेश मिश्रा, स्वरांश पाठक, आकांक्षा जचक जैसे युवा सिंगर्स द्वारा गाये गए संगीत जगत के लेजेंड्स के बेहतरीन गानों से सारा ऑडिटोरियम गूँज उठा. इंदौर में पहली बार नेट वैल्यू मीडिया द्वारा प्रेजेंट खुमार का एक अनोखा ही रूप देखनेको मिला, जहां हर म्यूजिकल सेगमेंट को इंदौर के फेमस पकवानों के नाम पर प्रस्तुत किया गया, जैसे
- सोलो सॉग्स को फेमस” ऐग डिश बैंजो” का नाम दिया गया
- क्लासिकल सॉग्स के सेगमेंट को “बटले की कचौड़ी “नाम से प्रस्तुत किया गया.
- इंदौर के गायक स्वरांश पाठक के शो को शहर के फेमस नाश्ता आइटम “पोहा जलेबी” नाम दिया गया
- हिट सॉग्स सेगमेंट को मशहूर स्वीट डिश ‘मावा बाटी’ का नाम मिला.
- मैडली सेगमेंट को “रसगुल्ला हाउस”
- गिटारिस्ट राजू पांचाल के बेहतरीन गिटार शो को “जॉनी हॉटडॉग”
- मराठी गानों को मसालेदार “उसल पोहा ” नाम दिया गया
- कव्वाली सेगमेंट को “करणावत पान ” का नाम दिया गया
खुमार के ऑर्गनाइजर, कॉम्पेयर, फॉउंडर और ऑनर बिपिन पंडित ने जाने माने सेलिब्रिटीज की मिमिक्री कर समां बांधे रखा। इंदौर के ही सिंगर स्वरांशपाठक ने उदित नारायण के मशहूर गानों से दर्शकों को मनोरंजित होने पर मजबूर कर दिया. गुजराती सिंगर रेखा रावल ने लता मंगेशकर के गानों सेसबका दिल जीत लिया. इस म्यूजिकल नाईट में लीजेंड सिंगर्स किशोर दा, मन्ना डे, लता मंगेशकर, रफ़ी साहब के गानों के साथ उदित नारायण, सोनूनिगम , कुमार सानू जैसे और भी बेहतरीन सिंगर्स के गाने भी सुनने को मिले।
इस दौरान म्यूजिकल कॉन्सर्ट के ऑनलाइन मीडिया पार्टनर ट्रूपल डॉट कॉम को भी सम्मानित किया गया. इस पूरे कार्यक्रम में शोलो-
डुएट, क्लासिकल,कव्वाली, नए गाने, और क्षेत्रीय गानों का बेहतरीन मिक्सचर देखने को मिला. पिछले 14 वर्षों से आयोजित हो रहे इस म्यूजिकल इवेंट में देश की कुछछिपी हुई सिगिंग प्रतिभाओं को इन्दोरियों से खूब प्यार देखने को मिला. मुंबई के कुछ गिने चुने सभागारों से शुरू हुआ खुमार आज एक नेशनल शो बनगया है। यह शो न केवल देश के विभिन्न कोनों में आयोजित हो रहा है बल्कि इसमें परफॉर्म करने वाले कलाकार भी मुंबई, बड़ौदा, अहमदाबाद और इंदौरजैसे अलग अलग शहरों से आ रहे हैं।





