‘जश्न-ए-ज़िन्दगी‘ में शामिल हुई अभिनेत्री शबाना आज़मी
आजमगढ़, 23 फरवरी 2019: यूपी के आजमगढ़ में आयोजित ‘जश्न-ए-जिन्दगी’ कायक्रम में शामिल होते हुए दिग्गज अभिनेत्री शबाना आज़मी ने कहा कि महिलाएं समस्याओं को दूर करने के लिए अपने भीतर बहुत ताकत और लचीलापन रखती हैं। ‘मैं कुछ भी कर सकती हूं’ ऐसी कई महिलाओं की कहानी है और मैं उनकी सफलता का जश्न मनाने के लिए-जश्न-ए-जिंदगी ’में शामिल हो कर खुश हूं। प्रेरक कविता के साथ इस सफलता का जश्न मनाने से बेहतर और क्या हो सकता है?
बता दें कि बिहार के सिवान, यूपी के शिवली और राजस्थान के अलवर में पॉपुलेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया (पीएफआई), बॉम्बे लोकल पिक्चर्स के सहयोग से आयोजित होने वाले ‘गीत संगीत’, समारोहों को मिली भारी प्रतिक्रिया के बाद, यूपी के आजमगढ़ में ‘जश्न-ए-जिन्दगी’ का आयोजन किया गया। ‘जश्न-ए-ज़िन्दगी’ संगीत कार्यक्रमों की ऐसी श्रृंखला का हिस्सा है, जिसमें पीएफआई की टेलीविज़न ड्रामा सीरीज़ ‘मैं कुछ भी कर सकती हूं’ के सीज़न 3 को प्रमोट करने के लिए लोकप्रिय स्थानीय कलाकार अपना प्रदर्शन देते है।
‘जश्न-ए-ज़िन्दगी’ में दिग्गज अभिनेत्री शबाना आज़मी के अलावा प्रसिद्ध हरिहरपुर घराने की गायक पूर्णिमा उपाध्याय और शंभूनाथ मिश्रा की प्रस्तुतियाँ थी। कवि मयंक आज़मी के साथ जाने-माने गायक शाह आलमसवारिया और सपना बनर्जी भी कार्यक्रम का हिस्सा थे। पीएफआई ने मार्च 2014 में एक अनूठी ट्रांसमीडिया एडुटेनमेंट पहल, मैं कुछ भी कर सकती हूं, को लॉन्च किया था। यह सीरिज उन सामाजिक और सांस्कृतिक मानदंडों को चुनौती देता है, जो महिलाओं और लड़कियों की खराब स्थिति के जिम्मेवार हैं। डीडी नेशनल, डीडी क्षेत्रीय केंद्र, डीडी इंडिया और 216 रेडियो स्टेशनों पर एमकेबीकेएसएच के 131 एपिसोड को 50 देशों और 12 भाषाओं में प्रसारित किया गया है।







