30 मिलियन फॉलोअर्स पाकर सलमान खान बोले थैंक्स टू माय फैंस
बॉलिवुड सुपरस्टार सलमान खान अपने फैंस के दिलों पर राज करते हैं। उनके फैंस अपने पसंदीदा ऐक्टर पर हर तरफ से प्यार लुटाते हैं। फिल्मों से लकेर सोशल मीडिया तक उनका प्यार नजर आता है। दरअसल, सोशल प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर 3 करोड़ (30 मिलियन) फॉलोअर्स हो गए इस पर सलमान खान ने अपने फैंस को धन्यवाद देने के लिए अपना एक विडियो शेयर किया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस विडियो में आप देख सकते हैं कि वह अपने फैंस का आभार जताते नजर आ रहे हैं। इसके साथ कैप्शन लिखा, ‘ऊई मां 3 करोड़! सभी का शुक्रिया।’ वहीं उनके इस विडियो पर भी फैंस ने प्रतिक्रिया दी। एक प्रशंसक ने लिखा, ‘लव यू सलमान खान’, वहीं दूसरे ने लिखा, ‘ओहो स्वैग’, अन्य ने लिखा, ‘मैं आपका सबसे बड़ा प्रशंसक हूं सर।’ सलमान खान ने बिग बॉस 13′ की शूटिंग पूरी करने के बाद अब अपनी अपकमिंग फिल्म ‘राधेः योर मोस्ट वॉन्टेड भाई’ की तैयारी में लग गए हैं। यह फिल्म इस साल ईद पर रिलीज होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान की इस फिल्म की कहानी कुछ-कुछ उनके खुद के परिवार से मिलती-जुलती है।







