Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, July 14
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    मटके से झांकती दो खूबसूरत आँखें !

    ShagunBy ShagunApril 12, 2021 Featured No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    हैवेन ऑन अर्थ: anurag prakash
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 745

    संस्मरण: अनुराग प्रकाश

    बात 2019 की है। एक रोज़ मैं आफिस में कुछ जरूरी काम कर रहा था। तभी करीब शाम 4 बजे घर से बेटी का फ़ोन आया। वो उदास आवाज़ में बोली ….पापा उल्लू का नेस्ट बॉक्स पेड़ से गिर गया है। कुछ गाओं के लोगो ने रोड पर पड़ी एक लकड़ी को उठा कर ऊपर फेका ! वो लकड़ी नेस्ट बॉक्स से टकरा गई। जिससे बॉक्स नीचे गिर कर टूट गया।

    अब उल्लू बार बार आकर उसी डाल पर बैठ रहा है। आफिस से मैं करीब 7 बजे वापस आया तो अंधेरा हो चुका था। मैने सोचा अब कल इस नेस्ट बॉक्स को ठीक करवाकर वापस उसी डाल पर लगवा दूंगा। फिर किसी काम से मैं मार्किट गया वहाँ रोड किनारे जो लोग मिट्टी के पॉट व मटके बेचते है उसके पास एक बड़ा मिट्टी का मटका रखा था जिसमे एक होल बना था वो किसी ने चिड़ियों के लिए ही बनवाया था। मैंने वो तुरंत ले लिया और सुबह उसे लगाने की प्लानिंग करने लगा। सुबह जल्दी ही मेरी आंख खुली तो देखा उल्लू उसी डाल पर बैठा था जहाँ उसका नेस्ट बॉक्स लगा था पिछले साल उसने उसी नेस्ट बॉक्स में उसने 4 बच्चो को जन्म दिया एवं पाला था।

    मैं सोचने लगा कि अब इस मटकी को कैसे टंगा जाए पेड़ पर। सिर्फ एक मटकी को टांगने के लिए मैने सुबह कई मजदूर से बात की लेकिन कोई तैयार नही हुआ। बहुत मुश्किल से एक लड़के ने पेड़ पर चढ़ कर वो मटकी टांग दी। अब देखना ये था कि उल्लू उस पर वापस आता है कि नही मुझे पूरी उम्मीद थी कि वो जरूर वापस आएगा।

    ये सोच कर मैं बालकनी पर बैठ कर चाय की चुस्की लेने लगा पर मेरी नज़र लगातार उस मटकी पर ही थी। कुछ देर के इंतजार के बाद ही उल्लू वापस आ गया और उसी डाल पर बैठ कर आसपास का व उस मटकी का मुआयना करने लगा। अब मैं आस्वस्त हो गया था कि वो इसे अपना लेगा। और इसके बाद मैं ऑफिस चला गया। अगले दिन देखा तो मेरी खुशी का ठिकाना न रहा 2 खूबसूरत आंखे उस मटकी से बाहर झांक रही थी। इस बार भी मेरे नेस्ट को मेरे दोस्त ने कुबूल कर लिया था।

    और कुछ वक्त बाद उस मटकी में भी मुझे छोटी छोटी आंखे कौतूहल वश बाहर झांकती नजर आई इस बार फिर इस परिवार में नए सदश्यो का आगमन हुआ था।

    Shagun

    Keep Reading

    Raj Thackeray targets Gadkari; says the Petroleum Minister is silent while the Transport Minister is preaching.

    राज ठाकरे ने गडकरी पर साधा निशाना, बोले – पेट्रोलियम मंत्री चुप, ट्रांसपोर्ट मंत्री दे रहे प्रवचन

    नफ़रती ‘कृपा’ पर जननायक की शुचिता भारी

    Launch of a massive green initiative inspired by the ‘Ek Ped Maa Ke Naam’ (A Tree in Mother’s Name) campaign; Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya plants the first sapling in Jhansi.

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से प्रेरित हरित महायज्ञ का शुभारंभ, झांसी में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लगाया पहला पौधा

    'Flying squirrel' spotted in Ramnagar after 12 years.

    रामनगर में 12 साल बाद दिखी ‘उड़ने वाली गिलहरी’

    Ethanol Blending Controversy: Public Concern vs. Government Agenda

    एथनॉल ब्लेंडिंग विवाद: जनता की चिंता vs सरकार का एजेंडा

    Shrinking families, fraying ties: The quiet sob of loneliness echoed at the seminar.

    सिमटता परिवार, बिखरते रिश्ते: अकेलेपन की सिसकी गूंजी संगोष्ठी में

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Raj Thackeray targets Gadkari; says the Petroleum Minister is silent while the Transport Minister is preaching.

    राज ठाकरे ने गडकरी पर साधा निशाना, बोले – पेट्रोलियम मंत्री चुप, ट्रांसपोर्ट मंत्री दे रहे प्रवचन

    July 13, 2026

    नफ़रती ‘कृपा’ पर जननायक की शुचिता भारी

    July 13, 2026
    Launch of a massive green initiative inspired by the ‘Ek Ped Maa Ke Naam’ (A Tree in Mother’s Name) campaign; Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya plants the first sapling in Jhansi.

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से प्रेरित हरित महायज्ञ का शुभारंभ, झांसी में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लगाया पहला पौधा

    July 13, 2026

    मंदिरों में विश्वास का संकट – निगरानी की अनदेखी अब महंगी पड़ रही है

    July 13, 2026
    'Flying squirrel' spotted in Ramnagar after 12 years.

    रामनगर में 12 साल बाद दिखी ‘उड़ने वाली गिलहरी’

    July 13, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading