डर, हंसी और रहस्य का मिश्रण, गांव जांगीपुरा में सेट कहानी
मुंबई: अभिनेत्री ईशा देओल फिल्म ‘घूंघट’ के जरिए हॉरर-कॉमेडी जॉनर में डेब्यू करने जा रही हैं। राजीव रुईया द्वारा निर्देशित और देवेश कुमार द्वारा निर्मित इस फिल्म में डर, कॉमेडी, रोमांस, फैंटेसी और भावनाओं का मिश्रण है।
‘भूरी’ आत्मा का अभिशाप, रहस्यमयी कहानी
फिल्म की कहानी रहस्यमयी गांव जांगीपुरा पर आधारित है, जहां ‘भूरी’ नाम की आत्मा का अतीत पूरे गांव को अभिशाप में जकड़ लेता है। ईशा देओल ने कहा कि यह फिल्म दर्शकों को हंसाती, डराती और सोचने पर मजबूर भी करती है।
ईशा बोली : घूंघट’ मेरे लिए नया जॉनर
ईशा देओल ने कहा, “‘घूंघट’ मेरे लिए नया जॉनर है। मैंने हॉरर और कॉमेडी अलग-अलग की हैं, लेकिन दोनों का यह कॉम्बिनेशन खास है।” उन्होंने बताया कि फिल्म में मनोरंजन के साथ सामाजिक और भावनात्मक संदेश भी है।फिल्म ईशा देओल के करियर में इस नए जॉनर की शुरुआत करेगी।







